बिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला का दावा है कि अपने सपने में पति को देख वो प्रेग्ननेंट हो गई। 

बिहार: दुनिया में कई तरह के प्रेग्नेंसी के मामले सामने आते हैं। कहीं कोई महिला काफी सालों बाद प्रेग्नेंट होती है तो कहीं कोई महिला पांच बच्चों को जन्म देती है। लेकिन बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विज्ञान को गलत ही ठहरा दिया। यहां एक महिला ने दावा किया है कि वो सपने में पति के आने से प्रेग्नेंट हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेग्नन्सी से सब हैरान 
मामला बिहार के भागलपुर का है। यहां रहने वाली एक महिला अपनी प्रेग्नेंसी के कारण चर्चा में आ गई है। दरअसल, इस महिला का पति 7 महीने पहले काम के सिलसिले में कोलकाता चला गया था। वहां से दोनों फोन पर बातें करते थे। लेकिन जब दुर्गापूजा पर पति वापस घर लौटा, तो पता चला कि उसकी पत्नी तीन महीने की प्रेग्नेंट है। ये जान सब हैरान हो गए। 

बीवी ने बताई अजीबोगरीब वजह 
अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की बात शख्स ने घरवालों को बताई। जब महिला से पूछा गया तो उसने दावा किया कि ये बच्चा उसके पति का ही है। दरअसल, उसका पति रोज उसे सपने में आता था। महिला ने कहा कि सपने में पति प्यार करता था, इस कारण वो प्रेग्ननेंट हो गई। 

ससुराल वालों पर लगाया आरोप 
महिला की बात सुन ससुरालवाले अब उसे साथ रखने को तैयार नहीं हैं। शख्स की बहन ने पुलिस से शिकायत कर बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग की है। साथ ही कहा कि अब उसकी भाभी सभी को दहेज के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। 

पंचायत में कही थी सपने की बात 
इस पूरे मामले को लेकर पंचायत भी बैठी। पंचायत में महिला ने सपने के कारण प्रेग्नेंट होने की बात कही। वहीं जब उसके पति ने उसका फोन चेक किया तो उसमें एक युवक का नंबर मिला। पति को शक है कि ये बच्चा उसी युववक का है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।