इंग्लैंड में एक बुजुर्ग महिला ने कमजोर नजर के कारण गलती से रिफाइंड ऑयल की जगह इंजिन ऑयल में खाना बना दिया। तेल के कारण उठे धुंए में महिला का दम घुट गया और कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई। 

हटके डेस्क: बुढ़ापे में अक्सर लोगों की नजरें कमजोर हो जाती है। बुजुर्गों को इस दौरान अपनों के ख़ास ख्याल की जरुरत होती है। लेकिन आज के जमाने में बच्चे करियर में सेटल होने के बाद अपनों को छोड़कर अलग हो जाते हैं। भारत में ऐसे मामले विदेशों के मुकाबले कम देखने को मिलते हैं लेकिन अब भारत में भी इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। बुजुर्गों को इस उम्र में कुछ लापरवाहियों के कारण खौफनाक अंजाम भुगतने पड़ते हैं। इसका एक ताजा उदहारण इंग्लैंड के डर्बीशायर में देखने को मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बुढ़ापे की जानलेवा गलती 
यहां रहने वाली 74 साल की एक महिला ने किचन में खाने के तेल की जगह इंजिन ऑयल में चिप्स छान दिए। वैसे तो उसने ये चिप्स खाए नहीं, लेकिन सिर्फ इसके धुंए ने ही उसकी जान ले ली।.ये शॉकिंग घटना इंग्लैंड के डर्बीशायर के रिप्ले की है। महिला की पहचान 74 साल की कैरोल ओल्डफील्ड के रूप में हुई। महिला ने गलती से खाना बनाने के लिए कुकिंग ऑयल की जगह इंजिन ऑयल का इस्तेमाल कर लिया था। तेल के धुंए के जहर ने महिला की जान ले ली।

भूख लगने पर की थी हड़बड़ी 
दरअसल, महिला को अचानक भूख लगी। उसके किचन में ही थ्री इन वन ऑयल रखा था। महिला ने उसी में खाना बना लिया। लेकिन उसे कुछ ठीक नहीं लगा तो उसने दूसरे कमरे में जाकर सोने का फैसला किया। महिला दो घंटे के लिए सो गई। जब वो उठी तो पूरा घर सफेद धुंए से भरा था। महिला ने तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया।लेकिन तब तक महिला वहीं रही और सफ़ेद धुंए में साँस लेती रही। इतनी देर में ये जहरीला धुआं उसके फेंफड़े में समा गया।फायर फाइटर्स वहां पहुंचे जिसके बाद खिड़कियां खोली गई और घर से धुआं निकाला गया। लेकिन इसके बाद महिला की हालत खराब होने लगी। 

हादसे के कुछ दिनों बाद हुई मौत 
कमरे में काफी देर तक खड़े होने के कारण महिला को चक्कर आने लगे ।उसे कुछ ही दिन बाद अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां लाए जाने के मात्र दो दिन बाद उसकी जान चली गई। डॉक्टर्स ने बताया कि इंजिन ऑयल के धुंए के कारण महिला की बॉडी अंदर से बर्बाद हो गई थी। इस धुंए के जहर ने महिला के दिमाग पर असर डाला और उसे न्यूमोनिया भी हो गया। काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स महिला को बचा नहीं पाए।