सोशल मीडिया पर लोग अपने साथ हुई कई रियल लाइफ घटनाएं शेयर करते हैं जो वाकई हैरान कर देती हैं। इनमें से कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल होता है। ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी ऐसी बात बताई कि लोग हैरान हो गए। 

ब्रिटेन: यहां रहने वाली रेबिका मेलिया नाम की एक महिला शादी के कई सालों तक प्रेग्नेंट नहीं हो पाई थी। लेकिन अचानक उसे खबर मिली कि वो प्रेग्नेंट है। इसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रूटीन चेकअप के लिए रेबिका जब डॉक्टर के पास गई तब जो हुआ उसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले बच्चे को लेकर थी सतर्क 
चूंकि शादी के कई सालों बाद रेबिका प्रेग्नेंट हुई थी इसलिए वो काफी सतर्क थी। रेबिका हर महीने सोनोग्राफी करवाती थी। ऐसे ही रूटीन चेकअप के लिए वो डॉक्टर के पास पहुंची थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। महिला स्क्रीन पर अपने बच्चे को देख खुश हो रही थी लेकिन तभी उसे कुछ ऐसा कुछ दिखा, जिसके बाद वो और नर्स दोनों चीखने लगे। 

दिखा मरी हुई मां का चेहरा 
रेबिका को अचानक स्क्रीन पर अपने बच्चे के पास एक चेहरा दिखाई दिया। वो चेहरा उसकी मां का था। उसे देखते ही रेबिका घबरा गई। स्क्रीन पर ये चेहरा नर्स ने भी देखा। रेबिका के मुताबिक, बच्चे के बिल्कुल नजदीक ही उसकी मां का चेहरा दिखाई दे रहा था।

कुछ दिनों पहले ही हुई थी मौत 
रेबिका की मां की मौत उसके प्रेग्नेंट होने से कुछ ही समय पहले हुई थी। रेबिका के अनुसार, उसकी मां बच्चे को लेकर परेशान रहती थीं। रेबिका को अफसोस था कि वो अपनी मां को नहीं बता पाई कि वो प्रेग्नेंट है। 

आशीर्वाद देने आई थी मां 
रेबिका के अनुसार, उसकी मां होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने आई थीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा 'मैं मेरी मां को बता भी नहीं पाई थी कि मैं प्रेग्नेंट हूं और वो इस दुनिया को छोड़कर चली गई थी'। जब रेबिका सोनोग्राफी करवाने गई थी तवब उसने नर्स से कहा था कि वो अपनी मां से प्रेग्नेंसी के बारे में बता नहीं पाई थी। इसके बाद ही उसे सोनोग्राफी में अपनी मां दिखाई दी।