भारतीय जनता पार्टी की बीजेपी उम्मीदवार प्रिया साहा के काफिले पर शनिवार को हमला किया गया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने यह हमला किया है। देर रात में बीजेपी कैंडिडेट प्रिया साहा अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रिया सांथिया से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं।

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की बीजेपी उम्मीदवार प्रिया साहा के काफिले पर शनिवार को हमला किया गया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने यह हमला किया है। देर रात में बीजेपी कैंडिडेट प्रिया साहा अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रिया सांथिया से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्रवाई नहीं करने पर धरना जारी रखने की चेतावनी

पुलिस स्टेशन के सामने प्रर्दशन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद बीजेपी प्रत्याशी प्रिया साहा ने कहा कि पुलिस हमलावरों पर कार्रवाई नहीं करती है तो वह पुलिस स्टेशन पर धरना देती रहेंगी।

सुवेंद्र अधिकारी बोले, टीएमसी की यह आदत

भाजपा के नंदीग्राम उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि टीएमसी की यह आदत है। वह चुनाव जीतने के लिए हिंसा का ही सहारा लेते हैं।