पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी सहित प्रियंका गांधी और सचिन पायलट हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होना है। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होगा।  

कोलकाता. पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी सहित प्रियंका गांधी और सचिन पायलट हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होना है। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों के नाम

6 मार्च को 13 उम्मीदवारों का ऐलान
कांग्रेस ने 13 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। हालांकि, इससे पहले भाजपा ने 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। वहीं, ममता शुक्रवार को ही 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी हैं।

प बंगाल : 2016 के नतीजे
प बंगाल में 294 सीटें हैं। यहां 2016 में 6 चरणों में चुनाव हुए थे। ममता की पार्टी ने 293 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 211 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। जबकि भाजपा 291 सीटों पर चुनाव मैदान में थी लेकिन उसे सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था और तीनों पर जीत हासिल की थी। 

कांग्रेस ने लेफ्ट पार्टियों के साथ चुनाव लड़ा था। उसने 92 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और 44 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं, सीपीएम 148 सीटों में से 26 पर जीत हासिल कर पाई थी। वहीं, सीपीआई को 11 सीटों में से एक पर जीत मिली थी।

पार्टीसीटें वोट %
टीएमसी21145.6
कांग्रेस4412.4
सीपीआई2620.1
भाजपा310.1
आरसीपी31.7
निर्दलीय12.2
अन्य67.7


विधानसभा की मौजूदा स्थिति
विधानसभा चुनाव के 5 साल बाद स्थिति में काफी बदलाव आया है। यहां टीएमसी के पास 209, भाजपा के पास 27, कांग्रेस के पास 23, सीपीआई(एम) के पास 19, आरएसपी के पास 2 और गोरखा जनमुक्ति के पास 2 विधायक हैं। वहीं, 10 सीटें खाली पड़ी हैं। ये सीटें टीएमसी और अन्य पार्टियों के विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल होने की वजह से खाली हैं। 

बंगाल किसके बीच है मुकाबला?
जब 2016 में विधानसभा चुनाव हुए थे, उस वक्त राज्य के राजनीतिक समीकरण कुछ और थे। लेकिन इस बार इसमें काफी बदलाव हुआ है। यह परिवर्तन 2019 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिले थे। यहां 42 सीटों में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि सत्ताधारी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली थी। इसी के बाद से भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दीं। अब राज्य में मुख्य टक्कर भाजपा और टीएमसी के बीच मानी जा रही है।

2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे

पार्टीसीटें वोट%
टीएमसी2243.7%
भाजपा 1840.6%
कांग्रेस25.7%