मैक्सिको के उत्तरी राज्य तमुलिपास में एक सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब एक ट्रक और वैन आपस में टकरा गए।

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के तमुलिपास राज्य में रविवार सुबह एक ट्रक और वैन के बीच टक्कर हो गई। यह दुर्घटना शहर एक राज्यमार्ग पर हुई। जानकारी के मुताबिक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तमुलिपास के जन सुरक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया के बाहर राजमार्ग पर चल रही गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

निजी ट्रांसपोर्ट की थी वैन

पुलिस ने बताया की जिस दुर्घटनाग्रस्त वैन एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की थी और इसमें बच्चों सहित कई यात्री सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो ट्रक वहां मौजूद नहीं था।

पुलिस ने मृतकों की आईडी बरामद की

आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रेलर छोड़कर ट्रक लेकर वहां से निकल गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने मृतकों की आईडी बरामद कर ली है, जिनमें से अधिकांश मेक्सिकन नागरिक हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में नहीं थम रही हिंसा, PTI समर्थकों ने श्रीनगर हाईवे पर गाड़ी में आग लगाई