आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर आई है। यहां देश भर में करीब 50 हजार लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

इस्लामाबाद. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर आई है। यहां देश भर में करीब 50 हजार लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक डेंगू से देशभर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। डेंगू का सबसे ज्यादा असर इस्लामाब और रावलपिंडी शहर में है। अफसरों के मुताबिक, हाल ही में इन दोनों शहरों में 25 हजार लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए। 

रावलपिंडी और इस्लामाबाद में 35 की जान गई
इस्लामाबाद के 2 सबसे बड़े अस्पतालों में अकेले 8 हजार पीड़ित पाए गए। रावलपिंडी और इस्लामाबाद में ही 35 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। इन दोनों शहरों में 750 मरीजों का इलाज चल रहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी हजारों लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। कराची में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।