चीन में एक महिला की तलाक के बाद किस्मत ही बदल गई। महिला को तलाक के हर्जाने में 24 हजार करोड़ मिले। इसे एशिया का सबसे महंगा तलाक माना जा रहा है। इतना ही नहीं हर्जाना मिलने के बाद महिला दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई। 

बीजिंग. चीन में एक महिला की तलाक के बाद किस्मत ही बदल गई। महिला को तलाक के हर्जाने में 24 हजार करोड़ मिले। इसे एशिया का सबसे महंगा तलाक माना जा रहा है। इतना ही नहीं हर्जाना मिलने के बाद महिला दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में दवा बनाने वाली कंपनी शेंझेन कांगटई बॉयोलॉजिकल प्रोडक्ट के चेयरमैन डु वेइमिन ने पत्नी युआन लिपिंग को तलाक दिया। हर्जाने में उन्होंने अपनी पत्नी को कंपनी के 16.13 करोड़ शेयर दिए। इन शेयरों के बाद युआन दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

कंपनी की डायरेक्टर भी हैं युआन
युआन कनाडा की रहने वाली हैं। वे अभी चीन के शेंझेन में रहती हैं। वे 2011 से 2018 तक कांगटई बॉयोलॉजिकल की डायरेक्टर रही हैं। युआन के शेयरों की कीमत करीब 24 हजार करोड़ रुपए है। अब वे कांगटई की सहायक कंपनी मिन्हाई बॉयोटेक्नोलॉजी में वाइस जनरल हैं। युआन की कंपनी ने फरवरी में कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था। इसके बाद शेयरों की कीमत दोगुने से ज्यादा हो गई। 

दुनिया का सबसे महंगा तलाक
दुनिया में अब तक का सबसे महंगा तलाक अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी का हुआ था। इस तलाक के बाद बेजोस ने मैकेंजी को अमेजन डॉट कॉम में चार फीसदी हिस्सेदारी के रूप में 19.7 मिलियन शेयर दिए थे।