लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े उपकरणों में विस्फोट के बाद अब बेरूत में कई सौर ऊर्जा उपकरणों में भी धमाके हुए हैं, जिससे आसमान में काला धुंआ फैल गया है और नागरिकों में दहशत है।

 वर्ल्ड न्यूज। आखिर ये क्या हो रहा है। लेबनान में हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश देश में एक के बाद एक रोज विस्फोट हो रहे हैं। एपी न्यूज के मुताबिक लेबनान की समाचार एजेंसी से मिली जानकारी ने दावा किया है कि हिज्बुल्लाह सदस्यों से जुड़े पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट के बाद अब बेरूत में कई घरेलू सौर ऊर्जा उपकरणों में धमाका हो गया है। धमाके से आसमान में काला धुंआ फैलता जा रहा है। इससे आम नागरिकों में चिंता काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ये घातक पेजर और वॉकी टॉकी विस्फोटों को फॉलो करता है जिससे दो दिनों में तबाही मची हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 🚨#BREAKING Lebanon's state news agency reports that home solar energy systems have exploded in several areas of Beirut - AP pic.twitter.com/sLioTSxdci

Scroll to load tweet…

पेजर और वॉकीटॉकी विस्फोट के बाद इस हमले ने बढ़ाई चिंता
लेबनान में हो रहे अप्रत्याशित विस्फोटों ने सरकार और आम लोगों की नींद उड़ा दी है। पेजर और वॉकी टॉकी विस्फोट के बाद सामान्य घरेलू सोलर डिवाइसों में धमाकों से देश फिर दहल गया है। हर रोज ऐसे ही चौंकाने वाला धमाका हो रहा है। पेजर विस्फोट में 14 लोगों की जान चली गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। हिज्बुल्लाह के गढ़ को विशेष रूप से निशाना बनाया गया था।

पढ़ें लेबनान: पेजर्स के बाद Radio-वॉकी-टॉकी में धमाके, 10 से ज्यादा की मौत, 300 घायल

हिज्बुल्लाह ने इसे सबसे बड़ा सुरक्षा उल्लंघन बताया
हिज्बुल्लाह ने इजरायल को पेजर और वॉकीटॉकी विस्फोट के लिए दोषी ठहराया है। उसने इस हमले को अब तक का सबसे बड़ सुरक्षा उल्लंघन बताया है। यह भी आरोप लगाया है कि इजरायल ने ही कम्यूनिकेशन डिवाइसों में कई महीने पहले विस्फोटक लगाए थे। 

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…