अल्बानियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को उनके जन्मदिन पर स्कार्फ गिफ्ट किया। रामा ने घुटनों के बल बैठकर मेलोनी को यह उपहार दिया और उनके लिए गाना भी गाया।

अबू धाबी। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने बुधवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक स्कार्फ गिफ्ट किया। एडी रामा सबके सामने घुटने पर बैठ गए और मेलोनी को खास तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने मेलोनी के 48वें जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए गीत गाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। 2 मिनट 8 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉर्जिया मेलोनी को आता देख एडी रामा अपने घुटने पर बैठ जाते हैं। वह दोनों हाथों में गिफ्ट लिए हुए थे। एडी रामा को बैठा देख मेलोनी तेज कदमों से उनके पास पहुंचती हैं और तोहफा स्वीकार करती हैं। इसके बाद एडी रामा उठते हैं।

मेलोनी थोड़ी दूरी बनाए रखते हुए एडी रामा से गले लगती हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत होती है। एडी रामा की ऊंचाई मेलोनी से काफी अधिक है। वह मेलोनी के कंधे पर हाथ रखे दिखते हैं। मेलोनी को स्कार्फ के बार में बताते हैं और उसे उनके सिर पर हिजाब की तरह ओढ़ा देते हैं। मेलोनी बेहद खुशी से तोहफे को स्वीकार करती हैं और थोड़े समय बाद अपने सिर पर से स्कार्फ उतार लेती हैं। वह स्कार्फ हाथ में पकड़े रहती हैं।

एडी रामा ने जॉर्जिया मेलोनी के जन्मदिन पर "तांती अगुरी" (जन्मदिन मुबारक) गाया। दोनों नेता अबू धाबी में विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। राम ने मेलोनी को बताया कि यह स्कार्फ एक अल्बानिया में रहने वाले इतालवी डिजाइनर ने तैयार किया है।

रामा और मेलोनी के बीच हैं अच्छे कामकाजी संबंध

बता दें कि रामा और मेलोनी राजनीतिक मान्यता एक दूसरे से विपरीत है। इसके बाद भी उनके बीच अच्छे कामकाजी संबंध हैं। मेलोनी इटली के दक्षिणपंथी ब्रदर्स पार्टी का नेतृत्व करती हैं। वहीं, रामा अल्बानिया की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख हैं। मेलोनी ने पिछले साल रामा के साथ एक समझौता किया था। इसके तहत इटली द्वारा समुद्र के रास्ते पकड़े गए कुछ प्रवासियों को अल्बानिया के हिरासत केंद्रों में भेजा जाएगा। कानूनी चुनौतियों के कारण ये केंद्र फिलहाल निष्क्रिय हैं।

बुधवार को शिखर सम्मेलन में इटली, अल्बानिया और संयुक्त अरब अमीरात ने एड्रियाटिक सागर में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए समुद्र के नीचे इंटरकनेक्शन बनाने के लिए 1 बिलियन यूरो (8895 करोड़ रुपए) के समझौते पर साइन किए।