एशियानेट ने मंगलवार को प्रेसिडेंट के जन्मस्थली के रहने वालों से बातचीत की है। क्रिवी रिह शहर की रहने वाली एंजेलिना ने बताया कि वह उसी शहर की रहने वाली हैं जहां प्रेसिडेंट का जन्म हुआ था। वह भी उसी संस्था में पढ़ी हैं जहां प्रेसिडेंट पढ़े हैं। 

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की इन दिनों चर्चा में हैं। महाशक्ति रूस के हमले का जवाब दे रहे ज़ेलेंस्की के जज्बे की हर ओर तारीफ हो रही है। कामेडियन से देश के सत्ता की बागडोर संभालने वाले प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की का जन्म क्रिवी रिह शहर (Kryvyi Rih) में हुआ था। एशियानेट ने मंगलवार को प्रेसिडेंट के जन्मस्थली के रहने वालों से बातचीत की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रिवी रिह शहर की रहने वाली एंजेलिना ने बताया कि वह उसी शहर की रहने वाली हैं जहां प्रेसिडेंट का जन्म हुआ था। वह भी उसी संस्था में पढ़ी हैं जहां प्रेसिडेंट पढ़े हैं। युद्ध के हालात में बहुत से लोग देश छोड़ रहे हैं। मेरे भाई, बहन व अन्य कई रिश्तेदार दूसरे देश में चले गए हैं। मैं अभी अपने मां के साथ हूं। उन्होंने कहा कि यहां हर ओर बमबारी हो रही है। हालांकि, अभी बम नहीं गिर रहे हैं। प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की अच्छे व्यक्ति हैं। वह लगातार लोगों की हौसलाआफजाई कर रहे हैं। देखें पूरी बातचीत...

"

यहभीपढ़ेंरूसकीयेकैसीनैतिकता: महिलाओंऔरबच्चोंपरसैनिकोंनेबरसाईगोलियां, बच्चासमेतसातमहिलाओंकीमौत

रूस ने मचाई है भारी तबाही, निर्दोषों को मारा जा रहा

यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव के बाहर एक सैन्य प्रशिक्षण मैदान पर रूसी सैनिकों द्वारा आठ हवाई हमले किए जाने के बाद, 35 लोगों की मौत हो गई। इस हवाई हमले में 57 लोग घायल भी हो गए हैं। यूक्रेन की सेना ने कहा कि कीव पहले से ही रूसी सेना के घेरे में है। इसके बावजूद रूसी सैनिकों ने महिलाओं और बच्चों के समूह को गोली मार दी, जो राजधानी के पास एक गांव छोड़ रहे थे। रूस के इस हमले में एक बच्चे सहित सात महिलाओं की मौत हो गई है।

मारियुपोल पर लगातार बमबारी

दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल पर रूसी सेनाओं द्वारा लगातार बमबारी जारी है। यूक्रेन का कहना है कि एक मानवीय तबाही का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें 1,500 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। सैकड़ों हजारों नागरिकों को निकालने के प्रयास बार-बार विफल रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में, मारियुपोल में एक मस्जिद, जहां 80 नागरिक शरण ले रहे थे, पर रूसी सेना ने गोलाबारी की। नवीनतम उपग्रह फोटोज ने पूरे मारियुपोल में नागरिक बुनियादी ढांचे और आवासीय भवनों को व्यापक नुकसान दिखाया।

यहभीपढ़ें:

यूक्रेन ने रूसी सैनिकों का कराया परेड, युद्धबंदियों की माताओं को बुला रहा, रेडक्रॉस ने दुव्यर्वहार न करने की दी चेतावनी

Russia नेफेकन्यूजकेखिलाफबनाएकड़ेकानून, सेनाकेबारेमेंगलतसूचनादीतो 15 सालतककीजेलकीसजा