मेक्सिको की एक साइट से पुरातत्विदों को एक प्राचीन पत्थर मिला है। इस पत्थर का वजन 40 किलोग्राम है।

मेक्सिको: हाल ही में मेक्सिको की एक साइट से पुरातत्विदों को एक प्राचीन पत्थर मिला है। इस पत्थर का आकार गोल है। कहा जा रहा है कि इस पत्थर का इस्तेमाल उस समय फुटबॉल की तरह खेले जाने वाले किसी खेल में 'स्कोरबोर्ड'के रूप में किया जाता होगा। इस पत्थर का वजन 40 किलोग्राम बताया जा रहा है। इस को लेकर मेक्सिको के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी ने ट्विटर कहा कि यह पत्थर माया चिचेन इट्ज़ा साइट पर पाया गया था। रिसर्चर्स और पुरातत्वविदों का कहना है कि इस गोलाकार पत्थर का व्यास 12 इंच से ज़्यादा है और इसका वजन 40 किलोग्राम है.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह पत्थर 800 CE और 900 CE के बीच का बताया जा रहा है। जांच करने वाले एक पुरातत्वविद फ्रांसिस्को पेरेज का कहना है कि इस माया साइट में चित्रलिपि लेखन मिलना बेहद दुर्लभ है। रिसर्चर्स ने बताया कि पत्थर के सेंटर में दो आकृतियां बनी हुई हैं। वहीं, पत्थर के बाहरी किनारे पर चारों ओर चित्रलिपि बनी हुई है। पत्थर पर बनी आकृतियों में से एक ने एक पंख वाला हेडड्रेस पहना हुआ है और दूसरे ने सांप की पगड़ी पहन रखी है। जो माया समाज में ऊंचे पद के लोग पहनते थे।

एक्सपर्ट्स ने आकृतियों की पहचान

फिलहाल विशेषज्ञ पत्थर का विश्लेषण कर रहे हैं और इससे जुड़ी और अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आइकोनोग्राफी एक्सपर्ट्स ने पत्थर पर दोनों आकृतियों की पहचान की है। उनके मुताबिक इन आकृतियों में दिखाई लोग 'पेलोटा' नाम का बॉल गेम खेल रहे हैं। इस खेल में रबर की भारी गेंद का इस्तेमाल किया जाता है और इसे टीम बनाकर खेला जाता है।

Scroll to load tweet…

कैसे खेला जाता था पेलोटा ?

पेलोटा आमतौर पर रबर की गेंद से खेला जाता था, जिसे खिलाड़ी अपने कूल्हे, कोहनी या घुटने का उपयोग करके चलाते थे।शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि पेलोटा में यूज होने वाली कई गेंदों मेंमृत मय शासकों की राख भी होती थी।

इसे दुनिया के सबसे पुराने टीम खेलों में से एक माना जाता है। पेलोटा अभी भी मध्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में स्वदेशी समुदायों द्वारा खेला जाता है। हालांकि, शालकों के अवशेषों से बनी गेंदों का उपयोग एक परंपरा है, जो समय की कसौटी पर खरी नहीं उतरी और आगे चल कर बंद हो गई।

यह खेल 3,000 साल पुराना माना जाता है और इसे मेसोअमेरिका में खेला जाता था। जिसमें उत्तरी कोस्टा रिका, निकारागुआ, होंडुरास, एल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, बेलीज और दक्षिणी मेक्सिको के मध्य के इलाके शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 231 साल पुराना है अमेरिका का 'गन कल्चर', देश में 63 हजार लाइसेंस गन डीलर, 100 में 88 लोगों के पास बंदूक