दो सदियों से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी अमेरिका अपने गन कल्चर को खत्म करने में नाकाम रहा है। देश में आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिका के अलबामा में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब पार्टी में आए लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान एक हमलावर ने फायरिंग कर दी। इससे पहले देश के केंटकी राज्य में भी इसी तरह घटना हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। आपको जानकर हैरान होगी कि देश में इस साल अब तक फायरिंग की कुल 139 घटनाएं हो चुकी हैं। बता दें कि अमेरिका में लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं का कारण 231 साल पुराना गन कल्चर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो सदियों से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी अमेरिका अपने गन कल्चर को खत्म करने में नाकाम रहा है। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपये की बंदूकें बेची थीं।

कब शुरू हुआ था गन कल्चर

अमेरिका ने 1791 में अपने संविधान संशोधन करके अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया था। उस वक्त देश के पास अपनी परमानेंट सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसीलिए लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया था।

39.3 करोड़ अमेरिकियों के पास बंदूक

स्मॉल आर्म्स सर्वे SAS की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका 39.3 करोड़ सिविलयन के पास बंदूक मौजूद है। हैरान करने वाली बात यह है कि दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा केवल 5% है, लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन में से 46% अकेले अमेरिका में हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में हर 100 में 88 लोगों के पास बंदूक है।

गन लॉ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भले अमेरिका के ज्यादातर लोग अपने पास बंदूक रखते हैं और गन लॉ का समर्थन करते हैं, लेकिन देश में कुछ ऐसे भी जो दो सदी से ज्यादा पुराने इसल कानून के खिलाफ हैं और इसका विरोध करते हैं। पिछले साल ही अमेरिका में गन लॉ अथॉरिटी (बंदूक रखने का कानूनी अधिकार) के विरोध देश के 450 शहरों में हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

बंदूक रखने की उम्र क्या है?

अमेरिका में बंदूक खरीदने की न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) कहता है कि राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए खरीदार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं, दूसरे हथियार जैसे कि हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। नियम के मुताबिक अमेरिका मेका कोई भी राज्य आयु सीमा को बढ़ा सकता है। हालांकि उम्र घटाने की उन्हें इजाजत नहीं है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: गोलियों की तड़तड़ाहट से मातम में बदला बर्थडे पार्टी का जश्न, डांस फ्लोर पर बिछ गए खून से लथपथ लोग, 4 की मौत

कौन बंदूक नहीं खरीद सकते हैं?

अमेरिका में भगोड़े, वह लोग जो समाज के लिए खतरा हो और मानसिक रूप से बीमार बंदूक नहीं खरीद सकते हैं। इसके अलावा नशे करने वाले युवाओं को भी हथियार बेचने की इजाजत नहीं है। इतना ही नही गुंडागर्दी करने वाले, एक साल से अधिक की जेल की सजा या दो साल से अधिक की सजा पाने वाले लोग भी बंदूक नहीं खरीद सकते हैं.

बेचने वालों के लिए नियम

अमेरिका में सिर्फ बंदूक खरीदने वालों के लिए ही नहीं बल्कि बिक्री करने वालों के लिए निमय कानून बने हुए हैं। फेडरल फायरआर्म्स लाइसेंस के मुताबिक बंदूक विक्रेता की उम्र 21 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। बंदूक का कारोबार करने के लिए निश्चित स्थान होना चाहिए, जिसके बारे स्थानीय पुलिस को पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा बंदूक बेचने वाले की मानसिक स्थिति भी संतुलित होनी चाहिए।