सामान्यतौर पर यही देखा जाता है कि पुरूषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा मोटी होती हैं। कई देशों में तो यह अंतर काफी ज्यादा है। वहीं अरब देशों में इस वक्त महिलाएं, पुरूषों से ज्यादा मोटी होती जा रही हैं।

Man-Women Obesity World. दुनिया के अलग-अलग देशों में मोटापे का रेशिया देखेंगे तो पता चलेगा कि यह कई देशों में असामान्य स्तर तक पहुंच चुका है। मिडिल ईस्ट, अरब देश और नार्थ अफ्रीकी देशों की महिलाएं बहुत ज्यादा मोटी हैं और पुरूषों की तुलना में उनका मोटापा कई गुना ज्यादा है। दक्षिण अफ्रीकी देशों की बात करें तो वहां, यह अंतर और भी ज्यादा हो चुका है। आइए जानते हैं कि इसका कारण क्या है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरब देशों में महिला मोटापे की समस्या बढ़ी

रिपोर्ट्स बताती हैं कि अरब देशों में महिलाएं ज्यादा मोटी होने लगी हैं। वहां औसतन महिलाओं का वजह 100 किलोग्राम से 120 किलोग्राम तक पहुंच गया है। इसके पीछे खानपान के साथ ही ज्यादा फिजिकल वर्क न करना भी होता है। ईरान, इराक का या अन्य अरब देशों में महिलाएं ज्यादातर समय घर पर ही रहती हैं और बहुत ज्यादा शारीरिक काम भी नहीं करना पड़ता है, जिसकी वजह से मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है।

क्या है दुनिया में महिलाओं के मोटापे का औसत

रिपोर्ट्स बताती हैं कि दुनिया भर में पुरूषों की तुलना में ज्यादा महिलाओं में मोटापा पाया जा रहा है। यदि महिलाएं 15 प्रतिशत ओबेसिटी का शिकार हैं तो उनकी तुलना में पुरूष सिर्फ 11 फीसदी ही ओबेसिटी का शिकार होते हैं। यानि बॉडी मास इंडेक्स 30 या इससे अधिक है। अकेले मिडिल ईस्ट की बात करें तो यहां करीब 26 प्रतिशत महिलाएं मोटी हैं जबकि पुरूषों में यह रेशियो सिर्फ 16 प्रतिशत है।

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर की बीमारियां बढ़ीं

2019 में 11 देशों में सबसे ज्यादा मौतें मोटापे की वजह से हुईं और आश्चर्य की बात है कि इनमें से 8 अरब देश हैं। इन देशों में मोटापे के कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़े हैं और उसी अनुपात में मौतें भी ज्यादा हुई हैं। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट बताती है कि अरब देश में 10 में सिर्फ 1 महिला ही नौकरी करती है, बाकी महिलाएं काम नहीं करतीं जिसकी वजह से मोटापे की शिकार बन जाती हैं।

यह भी पढ़ें

Marble Palace Dubai: सबसे मंहगा आशियाना खरीदने की होड़ में भारतीय, 640 करोड़ की कीमत वाले विला की खासियत जानें?