सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मैक्सिको का बताया जा रहा है। इसमें एक पुल का उद्घाटन करने मेयर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। तभी पुल टूट गया। इस घटना में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।

नई दिल्ली। लातिन अमरीकी देश मैक्सिको के एक शहर में नया-नया पुल बना था। यह पुल नाले पर बना था और खासकर पैदल यात्रियों को आने-जाने के लिए बनाया गया था। खूब पैसे और मेहनत से बनाए गए इस पुल के उद्घाटन के लिए शहर के मेयर साब को बुलाया गया। मेयर साब अपनी पत्नी और मेहमानों के साथ बड़े उत्साह से आए। मगर जैसे ही वह पुल के बीच में पहुंचे, पुल टूट गया और सभी लोग नीचे गिर गए। मेयर साब और उनकी पत्नी भी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना गत बुधवार, 8 जून की है। मैक्सिको के क्वेर्निवाका सिटी में वुडेन बोर्ड और मेटल चेन से एक नाले के ऊपर पुल बनाया गया था। इस झूलते पुल का उद्घाटन करने के लिए शहर के मेयर साब को निमंत्रित किया गया। मेयर साब तय समय पर अपनी पत्नी संग मौके पर पहुंच गए। वह बड़े उत्साह से पुल पार करने लगे। उनके पीछे-पीछे पत्नी और करीब एक दर्जन और लोग चढ़ गए। मेयर साब आगे-आगे बाकी जनता पीछे-पीछे। 

Scroll to load tweet…

पुल टूटा और दस फुट नाले में जा गिरे लोग 
तभी अचानक पुल टूट गया और सभी लोग करीब दस फुट नीचे नाले में जा गिरे। गनीमत यही रही ज्यादा ऊंचाई नहीं होने और नाले में अधिक पानी नहीं होने से कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ और न ही किसी की मौत् हुई। फिर भी करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ को गंभीर चोट आई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

क्षमता से अधिक लोग चढ़ गए थे पुल पर, इसलिए टूटा!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुल ज्यादा मजबूत नहीं था और उस पर क्षमता से अधिक लोग चढ़ गए थे, जिससे यह टूट गया। इस घटना का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने अपने कमेंट में कहा, संभवत: यह भ्रष्टाचार का पुल था, इसलिए मजबूत नहीं था। एक यूजर ने कहा, अच्छा हुआ पुल पहले ही टूट गया, जब इस पर मेयर और दूसरे अधिकारी चढ़े हुए थे। निर्दोष जनता की जान बच गई। 

हटके में खबरें और भी हैं..

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ