MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • अंधाधुंध फायरिंग के बावजूद जिंदा बचीं PAK की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर ने लाहौर छोड़ा, मार्विया की जान के पीछे पड़े हैं कट्टरपंथी

अंधाधुंध फायरिंग के बावजूद जिंदा बचीं PAK की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर ने लाहौर छोड़ा, मार्विया की जान के पीछे पड़े हैं कट्टरपंथी

पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मार्विया मलिक पर हमला करने के लिए शुक्रवार(24 फरवरी) को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 23 फरवरी को लाहौर में उन पर फायरिंग की गई थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गई थीं।

3 Min read
Amitabh Budholiya
Published : Feb 25 2023, 09:33 AM IST| Updated : Feb 25 2023, 09:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

लाहौर. पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर(Pakistan first-ever transgender news anchor Marvia) मार्विया मलिक पर हमला करने के लिए शुक्रवार(24 फरवरी) को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 23 फरवरी को लाहौर में उन पर फायरिंग की गई थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गई थीं। मार्विया पर दो बंदूकधारियों ने फायर किए थे। हमलावरों ने मार्विया पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थी। हमले के समय मार्विया एक फार्मेसी से लाहौर छावनी क्षेत्र में अपने घर लौट रही थीं। शिकायतकर्ता के रूप में मार्विया ने कहा कि उन्हें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (Protection of Rights) अधिनियम 2018 पर अपने ओपेनियन शेयर करने के बाद फोन कॉल के माध्यम से अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

25
Image Credit : Asianet News

मार्विया ने बताया कि पिछले साल सितंबर में, काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी (CII) ने कहा था कि यह कानून शरिया के अनुरूप नहीं है, क्योंकि इसके कई प्रोविजन इस्लामी प्रिंसिपल्स के साथ असंगत हैं। CII ने एक नोटिफिकेशन में चेतावनी दी है कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम नई सामाजिक समस्याओं को जन्म दे सकता है। उसने सरकार से ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित कानून की समीक्षा के लिए एक समिति बनाने को कहा है।  इसमें कहा गया है कि समिति में सीआईआई सदस्यों, धार्मिक विद्वानों और कानूनी और मेडिकल एक्सपर्ट्स को शामिल किया जाना चाहिए।

35
Image Credit : Asianet News

मार्विया की प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) के अनुसार, 23 फरवरी की रात को दो संदिग्धों ने उन पर गोलियां चलाई थीं, हालांकि वह सौभाग्य से इस हमले में बच गईं। अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रांस एंकर मार्विया ने अपना घर छोड़ दिया है और लाहौर के बाहर शिफ्ट हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-बहनों को पसंद नहीं थे शौहर, चचेरे भाइयों के दिमाग में कुछ और ही पक रहा था, पिता ने स्पेन से PAK भिजवाकर मरवा डाला
 

45
Image Credit : Asianet News

कुछ साल पहले मार्विया ने जियो न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में न कि केवल देश के ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए, बल्कि खुद के लिए भी अपने आप को एक मिसाल बताया था। उन्होंने कहा था-“मैं अपने समुदाय सहित सभी के लिए एक उदाहरण हूं। यदि ट्रांसपर्सन फैशन या मीडिया (इंडस्ट्रीज) में अपने लिए जगह बना सकते हैं, तो वे अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण हैं।" 

यह भी पढ़ें-प्यार हुआ इकरार हुआ है?: लूडो खेलते हुए हुआ Love, मुलायम सिंह की दुल्हन बनने सरहद लांघकर भारत आ पहुंची पाकिस्तानी प्रेमिका
 

55
Image Credit : Asianet News

मार्विया की उपलब्धियां
मार्विया ने आगे कहा कि उनका उदाहरण शांति का संदेश देता है और देश में जागरूकता बढ़ाता है। न्यूज एंकर ने जर्नलिज्म में हायर एजुकेशन प्राप्त की और बाद में फैशन उद्योग में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया। मीडिया इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने थिएटर में भी काम किया।

जब मार्विया ने समाज में अपनी पहचान बनाने का फैसला किया, तो उसके परिवार वाले प्रोत्साहित नहीं कर रहे थे। मार्विया के अनसुसार, वास्तव में उन्होंने प्रताड़ित किया और उसे घर पर बैठने के लिए मजबूर किया। हालांकि, मलिक मलिक ने ध्यान नहीं दिया और अपने सपने नहीं छोड़े।

मार्विया ने यह भी कहा कि जब ट्रांसजेंडर लोगों को उनके घरों से बाहर निकाल दिया जाता है, तो उनके पास सड़कों पर भीख मांगने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है।
 

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved