MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • प्यार हुआ इकरार हुआ है?: लूडो खेलते हुए हुआ Love, मुलायम सिंह की दुल्हन बनने सरहद लांघकर भारत आ पहुंची पाकिस्तानी प्रेमिका

प्यार हुआ इकरार हुआ है?: लूडो खेलते हुए हुआ Love, मुलायम सिंह की दुल्हन बनने सरहद लांघकर भारत आ पहुंची पाकिस्तानी प्रेमिका

भारत के 21 साल के मुलायम सिंह यादव और पाकिस्तान की 19 साल की इकरा तीन साल पहले ऑनलाइन बोर्ड गेम लूडो खेलते हुए मिले थे और फिर प्यार हो गया। लेकिन उन्हें पता था कि उनका साथ रहना मुश्किल होगा।

5 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Feb 24 2023, 08:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

बेंगलुरु(Bengaluru).  पाकिस्तानी प्रेमिका इकरा और भारतीय प्रेम मुलायम सिंह यादव की Love Story इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। यह प्रेम कहानी वर्ष 2000 में अभिषेक बच्चन और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'रिफ्यूजी' की तरह है। इसका एक गाना है-'पंछी नदिया पवन के झोंके कोई सरहद ना इन्हें रोके!' इकरा को भी सरहद नहीं रोक सकी। हालांकि यह मामला अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने से जुड़ा था, इसलिए यह मीडिया की सुर्खियों में अधिक आया। इकरा को पिछले हफ्ते पाकिस्तान डिपोर्ट कर दिया गया। यानी सुपुर्द कर दिया गया, जबकि मुलायम सिंह यादव जेल में है। पढ़िए क्यों चर्चा में है ये प्रेम कहानी...?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Asianet News

बगैर पासपोर्ट-वीजा के किसी देश में घुसने का मतलब अपराध है। जनवरी में बेंगलुरु पुलिस ने 19 वर्षीय पाकिस्तानी महिला इकरा को हिरासत में लिया था। यह अवैध रूप से अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आ पहुंची थी। उसने शहर में रहने के लिए अपनी एक नई पहचान बना ली थी।

भारत के 21 साल के मुलायम सिंह यादव और पाकिस्तान की 19 साल की इकरा तीन साल पहले ऑनलाइन बोर्ड गेम लूडो खेलते हुए मिले थे और फिर प्यार हो गया। लेकिन उन्हें पता था कि उनका साथ रहना मुश्किल होगा।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते ठीक नहीं है। पड़ोसियों ने 1947 से तीन युद्ध लड़े हैं। जब भारत को आजादी के बाद विभाजित किया गया था और पाकिस्तान बनाया गया था। इन दोनों देशों के बीच वीजा हासिल करना अन्य देशों के मुकाबले कठिन है।
 

36
Image Credit : Asianet News

पिछले सितंबर में मुलायम और इकरा नेपाल गए, जहां उन्होंने शादी कर ली। फिर वे कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर (बेंगलुरु) में एक साथ रहने लगे।

हालांकि उनकी प्रेम कहानी में टर्निंग पॉइंट तब आया, जब किसी की सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें जनवरी में अरेस्ट किया। इकरा को अवैध रूप से भारत में घुसने के लिए हिरासत में लिया गया, जबकि मुलायम सिंह यादव को धोखाधड़ी, जालसाजी और उचित दस्तावेजों के बिना एक विदेशी नागरिक को आश्रय देने के इल्जाम में पकड़ा था।

मुलायम सिंह यादव की प्रेम कहानी ने उसके परिवार पर वज्रपात किया है। उसका परिवार उत्तर उत्तर प्रदेश में रहता है। वे कहते हैं कि ये तो बस एक प्रेम कहानी थी।
 

46
Image Credit : Asianet News

मुलायम सिंह यादव के भाई जीतलाल कहते हैं-"हम उन्हें घर लाना चाहते हैं। हम भारत और पाकिस्तान के बीच की स्थिति को समझते हैं। लेकिन उन्होंने केवल प्यार किया।" पुलिस भी इससे सहमत नजर आ रही है।

बेंगलुरु पुलिस के एक सीनियर आफिसर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "इलिगल एंट्री और फॉरजरी के अलावा यह सिर्फ एक प्रेम कहानी लगती है।" इस हैट लव स्टोरी की शुरुआत 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान हुई थी।
 

56
Image Credit : Asianet News

मुलायम सिंह यादव बैंगलोर में एक आईटी कंपनी के लिए सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। जबकि इकरा पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में एक छात्रा थी। ऑनलाइन मिलने के बाद दोनों ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शुरू किया। लेकिन इकरा पर उनके परिवार का शादी करने का दबाव बढ़ रहा था।

मुलायम सिंह यादव के सुझाव पर इकरा ने पाकिस्तान छोड़ दिया और उससे मिलने के लिए दुबई के रास्ते नेपाल चली गईं। पुलिस का कहना है कि दोनों ने वहां के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और भारत आ गए।

पुलिस का कहना है कि चूंकि इकरा के पास भारत में रहने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ नहीं थे, इसलिए मुलायम सिंह यादव ने उसके लिए एक फेक आधार कार्ड  की व्यवस्था की। पुलिस के मुताबिक,  मुलायम सिंह यादव रोजाना काम करने के लिए बाहर जाता था, जबकि इकरा घर पर ही रहती थी। लेकिन इकरा अक्सर पाकिस्तान में अपनी मां को व्हाट्सएप कॉल करती थी, जिससे पुलिस उस तक पहुंच गई।

बंगलौर के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे पिछले महीने(जनवरी) हाई अलर्ट पर थे, क्योंकि फरवरी में शहर में दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होने वाले थे। एक-एयरो इंडिया एयर शो और दूसरा-जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक। आगे की जांच के बाद इकरा को अवैध प्रवेश के लिए हिरासत में लिया गया और 20 जनवरी को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन आफिस को सौंप दिया गया। उसे पिछले हफ्ते पाकिस्तान डिपोर्ट किया गया।

यह भी पढ़ें-यूपी के मुलायम सिंह के प्यार में पड़कर बॉर्डर लांघ भारत आ पहुंची पाकिस्तानी Girlfriend, फिर आया कहानी में ट्वीस्ट

66
Image Credit : Asianet News

बेंगलुरू के व्हाइटफ़ील्ड जिले के पुलिस डिप्टी कमिश्नर एस गिरीश ने मीडिया से कहा, “अभी तक इकरा के खिलाफ अवैध रूप से देश में आने के अलावा कोई मामला नहीं बनता है, लेकिन जांच जारी है।”

इस हफ्ते की शुरुआत में पीटीआई समाचार एजेंसी ने बताया कि उसके पिता ने पुष्टि की थी कि वह घर पहुंच गई है और वे इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते। मुलायम सिंह यादव की मां शांति देवी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों की सरकारें उन्हें फिर से मिलाने में मदद कर सकती हैं।मुलायम सिंह यादव की मां  ने कहा-"हमें परवाह नहीं है कि वह मुस्लिम है या पाकिस्तानी, वह हमारी बहू है। हम उसकी अच्छी देखभाल करेंगे।"

यह भी पढ़ें-Shocking Video:ठीक से हिजाब नहीं पहनने पर मासूम बच्ची को कट्टरपंथियों ने लहूलुहान कर दिया
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nepal Flood 2026: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! तिब्बत से आई नई आफत
Recommended image2
Nepal Flood Viral Video: गर्व और गुस्सा! मासूम का अद्भुत रेस्क्यू, दूसरी तरफ महिला की लाश से नीचता!
Recommended image3
Nepal: कैलाश मानसरोवर यात्रा साबित हुई आखिरी सफर, बेटियों ने लगाई लापता दंपत्ति की तलाश की गुहार
Recommended image4
Nepal Flood: अब तक 472 मौतें, 1,500+ लापता, बैरियर झील में बढ़ रहा पानी! नई तबाही का खतरा
Recommended image5
China Flood: एक रात में टूटे 62 बांध! 2.3 लाख मौतों का दावा, 50 साल बाद फिर क्यों याद आया Banqiao?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved