भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड लीडर है। इसकी सच्चाई दुनिया के किसी भी व्यक्ति से छुपी हुई नहीं है। इसका सबूत एक बार फिर से देखने को मिल गया।

PM Modi Austria Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड लीडर हैं। मोदी दो दिन के लिए रूस के दौरे पर थे। इसके बाद वो ऑस्ट्रिया गए। इस मौके को खास बनाने के लिए ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने मोदी के साथ सेल्फी ली और फोटो को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। ऑस्ट्रियाई चांसलर के ट्वीट को 3,100 रीट्वीट किया गया। अब तक 36,000 लाइक और इसे 1.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। मोदी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा- ऑस्ट्रिया में उनका स्वागत। उनके दूसरे ट्वीट को लगभग 2,600 रीट्वीट, 23,000 लाइक और 2.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा मोदी के साथ पोस्ट किए गए ट्वीट्स को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली। इसकी तुलना उनके सामान्य ट्वीट्स से किया जाए, तो इनमें औसतन 100 से कम रीट्वीट, 300 लाइक और लगभग 25,000 व्यूज हैं। मोदी को लेकर इनके 2 ट्वीट्स और उनके अन्य दिनों ट्वीट्स के बीच इस बड़े अंतर की वजह साफ है। मोदी का नाम लेने भर से कार्ल का सोशल मीडिया ग्राफ अचानक से बढ़ गया।

ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर का ट्वीट

मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 40 साल में पहली बार ऑस्ट्रिया का दौरा किया। कार्ल नेहमर ने लिखा- हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: खातरनाक हथियार से लैस हो रहा यूक्रेन, जानें नाटो ने ऐसा क्या किया जिसे रूस की बढ़ने वाली है टेंशन?