Balochistan Internet Service Suspends: पाकिस्तान टेलीकॉमनिकेशन अथॉरिटी की तरफ से बलूचिस्तान में मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई है। इसके चलते बच्चों से लेकर बड़े तक को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

Pakistan Suspends Internet Service: बलूचिस्तान में मोबाइल सेवाओं को बंद कर दिया गया है। द बलूचिस्तान पोस्ट ने इस बात की जानकारी दी है कि पाकिस्तान टेलीकॉम निकेशन अथॉरिटी के आदेश के बाद मोबाइल सेवाओं पर रोक लगाई गई है। अचानक से लिए गए इस फैसले के चलते आमजनता को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा-ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े काम और सोशल मीडिया की गतिविधियां पर इसका असर देखने को मिल रहा है। छात्रों और कामगारों में जो पढ़ाई और कमाई के मामले में इंटरनेट पर निर्भर हैं, वो इस फैसले से सबसे ज्यादा निराश नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बलूचिस्तान सरकार की तरफ से नहीं आई कोई जानकारी

बलूचिस्तान पोस्ट ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि संभावित सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को लिया गया है, लेकिन सरकार की तरफ से किसी भी खतरे के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की गई है। इसके अलावा इस बात की भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है कि आखिर कब तक इंटरेनट की सेवाओं से लोग वंचित रहने वाले हैं। इस तरह का फैसला उस वक्त लोगों के बीच लागू किया गया है, जब बलूचिस्तान सरकार की तरफ से 144 के तहत सार्वजनिक समारोह पर रोक लगाई गई है।

गृह विभाग ने 15 दिनों के लिए लगाया बैन?

बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक गृह विभाग की तरफ से शुक्रवार के दिन 1 अगस्त से 15 दिनों तक के लिए ये बैन लागू किया गया है। इसके अंदर चार से ज्यादा लोगों के ग्रुप को किसी भी पब्लिक प्लेस पर इक्ट्ठा होने की इज्जत नहीं होगी। जानकारी के लिए बता दें कि बलूचिस्तान के पनजगूर जिले के इलाके ग्वारगो में रात के वक्त आतंकवादियों ने तीन सैन्य चौकियों पर हमला किया था। इसके अंतर्गत 8 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। जबकि 11 घायल हो गए हैं। साथ ही तीन सैनिक गायब बताए जा रहे हैं। फिलहाल खोज अभियान लगातार जारी है। इसके चलते क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है।