पड़ोसी देश भूटान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजा है। वहां के प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार Ngadag Pel gi Khorlo से सम्मानित किया गया है। 

नई दिल्ली। पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजा है। वहां के प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार Ngadag Pel gi Khorlo से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को भूटान ने ये सम्मान दोस्ती और आपसी सहयोग के लिए दिया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान भूटान का हर तरह से सहयोग किया। इसके अला अन्य मुद्दों पर भी पीएम मोदी भूटान को सहयोग देते रहे हैं। भूटान ने इस सम्मान के लिए अपने लोगों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा एक महान और आध्यात्मिक इंसान के रूप में देखा है। भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश आने का न्योता भी दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/ru69MpDWlq

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी को अब तब विदेशों में मिले सम्मान

2021 : पीएम मोदी को इसी साल कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स CERA द्वारा ग्लोबल इमरजेंसी एंड एनवार्यनमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से नवाजा गया।

2019 : मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान -2019 के लिए 'ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड' दिया गया।

2019 : बहरीन में द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

2019 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' (Order of St Andrew the Apostle) से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत और विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए मिला।

2019 : नई दिल्ली में पहली बार फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिलिप कोटलर नॉर्थ-वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मार्केटिंग प्रोफेसर हैं। इन्हीं के सम्मान में हर वर्ष यह पुरस्कार देश के सबसे लोकप्रिय नेता को दिया जाता है।

2019 : मालदीव ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जूद्दीन से सम्मानित किया। ये मालदीव का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।

2018 : पीएम मोदी को सियोल शांति पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें भारत में अमीर और गरीब के बीच के सामाजिक और आर्थिक अंतर को कम करने के लिए दिया गया।

2018 : पीएम मोदी को फिलस्तीन में ग्रांड कॉलर पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फिलस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है।

2018 : सितंबर में मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी को यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को लेकर अग्रणी एवं उत्साही कार्यों के लिए और पर्यावरणीय कार्यों में सहयोग के नये क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।

2016 : पीएम मोदी को अफगानिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया था।