एक खोजी रिपोर्ट में उनके किताब में किए गए दावों को लेकर संदेह जताया गया है।

Jay Shetty life story authencity: यूके के फेमस पॉडकास्टर जय शेट्टी की जीवनी पर संदेह जताया जा रहा है। बेस्टसेलर में अपनी जगह बनाने वाली उनकी जीवन कहानी "थिंक लाइक ए मॉन्क" के तथ्यों को लेकर संदेह जताया जा रहा है। तमाम दावों को झूठ माना जा रहा है। एक खोजी रिपोर्ट में उनके किताब में किए गए दावों को लेकर संदेह जताया गया है। जय शेट्टी एक सेल्फ हेल्प गुरु और आध्यात्मिक कंटेंट पॉडकास्टर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, लाइफ स्टोरी पर बेस्ड एक किताब "थिंक लाइक ए मॉन्क" जोकि बेस्टसेलर बन चुकी है, को लेकर सनसनीखेज सच सामने आए हैं। द गार्जियन अखबार ने एक खोजी रिपोर्ट में कथित तौर पर ब्रिटिश भारतीय की पृष्ठभूमि की कहानी में विसंगतियों को उजागर किया है।

36 साल के जय शेट्टी का जन्म भारतीय माता-पिता के यहां लंदन में हुआ था। वह ब्रिटेन के फेमस लाइफ कोच हैं। उन्होंने अपनी जीवनी में बताया कि उनकी जीवन यात्रा में उनके स्कूल के वर्षों के दौरान भारत में भिक्षुओं के साथ परिवर्तनकारी अनुभव शामिल हैं। हालांकि, प्रमुख ब्रिटिश दैनिक में पत्रकार जॉन मैकडरमॉट की खोजी रिपोर्ट में शेट्टी की कहानी की सटीकता पर संदेह जताया गया है।

खोजी पत्रकार मैकडरमॉट ने ट्वीट किया...

शेट्टी पर अपनी खोजी रिपोर्ट पर पत्रकार जॉन मैकडरमॉट ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा: पिछले साल, एस्क्वायर ने मुझे अति-प्रसिद्ध सेल्फ हेल्प प्रभावशाली व्यक्ति और सितारों के गुरु जय शेट्टी के बारे में एक प्रोफ़ाइल लिखने का काम सौंपा था। सबसे पहले, मैंने सोचा कि शेट्टी चालाक है लेकिन अंततः हानिरहित है। लेकिन जैसे ही मैंने अपना रिसर्च शुरू किया, मैंने पाया कि शेट्टी ने बड़े पैमाने पर साहित्यिक चोरी की थी। उस पर ऑनलाइन कई आरोप लगाए थे कि शेट्टी ने अत्यधिक बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था - या कुछ मामलों में, पूरी तरह से मनगढ़ंत - अपनी हॉलीवुड-योग्य मूल कहानी। मैंने दर्जनों लोगों का साक्षात्कार लिया, जिनमें उनके धार्मिक समुदाय के सदस्य, हिंदू धर्म का अध्ययन करने वाले शिक्षाविद, उनके पूर्व कर्मचारी और उनकी पूर्व प्रेमिका शामिल थे। शेट्टी के बारे में बहुत सारे सवाल बने हुए हैं (उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से लिखित सवालों का जवाब देते हुए एक साक्षात्कार से इनकार कर दिया), लेकिन यह स्पष्ट है कि वह अपने बारे में जो कहानी बताते हैं वह सच नहीं है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें:

Pakistan Election: सिंध में तीसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए पीपीपी के मुराद अली शाह