पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी घटिया सोच का प्रमाण दिया है। मौका था चंद्रयान-2 के लैंडर का चांद की सतह पर उतरने का, इसी बीच चंद्रयान-2 का इसरो कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया,

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी घटिया सोच का प्रमाण दिया है। मौका था चंद्रयान-2 के लैंडर का चांद की सतह पर उतरने का, इसी बीच चंद्रयान-2 का इसरो कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया, जिसके बाद पाकिसतान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर फवाद चौधरी ने दो ट्वीट किये जिसमें उन्होंने लिखा, "सो जा भाई, मून की जगह मुंबई में उतर गया खिलौना।" 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब पाक मंत्री को पड़ी गालियां
फवाद के इस ट्वीट के बाद से यूजर्स उन्हें ट्विटर पर जमकर लताड़ा और खूब गालियां दी। जिसके बाद पाक मंत्री ने एक और ट्वीट किया और लिखा, "भारतीय ट्रोलर्स की प्रतिक्रिया देखकर आश्चर्य हो रहा है, वे मुझे ऐसे गाली दे रहें हैं जैसे मैंने ही चंद्रमा मिशन को फेल कर दिया, भाई हमने कहा था 900 करोड़ लगाओ इन नालायकों पर? अब सब्र करो और सोने की कोशिश करो।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

पाकिस्तान में भी ट्रोल हुए फवाद

Scroll to load tweet…

पीएम ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के चीफ के सिवन ने इस बात की पुष्टी की है कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर ही का इसरो से संपर्क टूट गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने वैज्ञानिको का हौसला बढ़ाते हुए कहा, "जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, हमारी यात्रा जारी रहेगी।"