चीन के ताइज़हौ शहर के एक चिड़ियाघर वालों ने दर्शकों को बेवकूफ बनाया है। बीते 1 मई को एक प्रदर्शनी के दौरान उन्होंने पांडा कुत्ते को लोगों के सामने प्रदर्शित किया।

चीन: चीन के ताइज़हौ शहर में एक जू वाले ने दर्शकों को बेवकूफ बना दिया। बीते 1 मई को एक प्रदर्शनी के दौरान पांडा कुत्ते को लोगों के सामने पेश किया। हालांकि, बाद में जब दर्शकों को सच्चाई का पता चला तो उन्हें ठगा जैसा महसूस हुआ। असल में वो कोई दूसरे नस्ल का पांडा नहीं था बल्कि पांडा के शक्ल में काले और सफेद रंग का चाउ चाउ कुत्ता था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल भी हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्काई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक चिड़ियाघर के अधिकारियों ने प्रदर्शनी देखने के लिए दर्शकों से 20 युआन (भारतीय मुद्रा में 231.08 रुपये) भी वसूला। हालांकि, बाद में जब दर्शकों को सच्चाई का पता लगा तो उन्हें बहुत गुस्सा किया। उन्होंने देखा कि वो कोई पांडा नहीं था, बल्कि चाउ चाउ कुत्ता था। ये एक तरह के कुत्ते की प्रजाति है, जो उत्तरी चीन में पाई जाती है। इसके फर मोटे कंबल की तरह होती है, जो देखने में किसी पांडा की तरह ही लगते हैं।

Scroll to load tweet…

जू वाले यहीं नहीं रुके उन्होंने कुत्ते को पांडा जैसा दिखाने के लिए पूरी तरह से काले और सफेद रंग से रंग दिया। हालांकि, इस पर चिड़ियाघर के एक कर्मचारी ने आरोपों से इनकार किया और ग्लोबल टाइम्स को बताया कि यह सिर्फ एक नया प्रदर्शन था, जो उन्होंने आने वाले दर्शकों के लिए तैयार किया था।

ये भी पढ़ें: Dubai Princess: दुबई की शहजादी शेखा माहरा बनी मां, दिया बेटी को जन्म, देखें तस्वीरें

चीन में नकली जानवरों की घटना

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने द ग्लोबल टाइम्स को बताया, "हमने कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं ले रहे हैं। चाउ चाउ कुत्ते के बारे में जानकारी सही है, इसलिए हम अपने दर्शकों को धोखा नहीं दे रहे हैं।" एक चिड़ियाघर के प्रवक्ता ने भी पांडा प्रदर्शनी का बचाव करते हुए कहा, लोग अपने बालों को भी रंगते हैं। अगर कुत्तों के बाल लंबे हैं तो उन पर डाई का इस्तेमाल किया जा सकता है। चिड़ियाघर में कोई पांडा भालू नहीं है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब चीन के किसी चिड़ियाघर पर जानवरों की नकल करने का आरोप लगा हो। इससे पहले, 2023 में, हांग्जो चिड़ियाघर ने लोगों को भालू बना दिया था।

ये भी पढ़ें: क्या रूस और यूक्रेन के युद्ध में होगा परमाणु हथियार का इस्तेमाल? ऐसा क्या कह दिया पुतिन ने की मच गया हड़कंप