पुतिन ने गुरुवार (9 मई) को चेतावनी दी कि उनकी परमाणु सेनाएं हमेशा अलर्ट पर रहती हैं। उन्होंने सीधे तौर पर ये भी कह दिया कि वो किसी भी पश्चिम खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा।

व्लादिमीर पुतिन। रूस और यूक्रेन के बीच बीते 2 सालों से जंग छिड़ी हुई है। इस दौरान दोनों सेनाओं के लगभग लाखों सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि हजारों की संख्या में आम लोगों की जान चली गई है। हालांकि, इतने नरसंहार के बाद भी इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि युद्ध कब खत्म होगा। इसी दौरान ऐसे कई मौके आए हैं, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को खत्म करने के लिए परमाणु बम के इस्तेमाल करने का इशारा दिया है। एक बार फिर पुतिन ने गुरुवार (9 मई) को चेतावनी दी कि उनकी परमाणु सेनाएं हमेशा अलर्ट पर रहती हैं। उन्होंने सीधे तौर पर ये भी कह दिया कि वो किसी भी पश्चिम खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुतिन ने परमाणु हथियारों को लेकर तब कहा, जब वो रेड स्क्वायर पर मौजूद थे और हजारों सैनिकों के सामने भाषण दे रहें थे। उन्होंने इस दौरान यूक्रेन में लड़ रही अपनी सेना की प्रशंसा की। इसके अलावा पश्चिमी देशों पर संघर्ष भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूस वैश्विक टकराव को रोकने के लिए सब कुछ करेगा। साथ ही हम किसी भी को भी धमकी देने की अनुमति नहीं देगें। पुतिन ने विजय दिवस परेड को संबोधित करते हुए कहा, हमारी रणनीतिक ताकतें हमेशा सतर्क रहती हैं। रूस एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इसका भविष्य हम सभी निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें: भारत के समर्थन में आगे आया रूस, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में कह दिया ऐसा, जिसे सुनकर US को लग सकती है मिर्ची

रूस की ओर से परमाणु युद्ध भड़काने की बातें

रूस में 9 मई की परेड द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की नाज़ी जर्मनी की हार का प्रतीक माना जाता है। ये रूस का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक दिन है। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति ने बार-बार यूक्रेन के खिलाफ मौजूदा लड़ाई को नाज़ीवाद के खिलाफ अस्तित्व की लड़ाई के रूप में परिभाषित करने की कोशिश की। बता दें कि रूस ने पहले बेलारूस में अपने परमाणु हथियार को पहुंचा दिया है। वहीं कई बार परमाणु युद्ध भड़काने की भी बातें कर चुका है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के इस फैसले से खफा हुआ इजरायल, बाइडेन ने ऐसा क्या कर दिया, जिसे बौखलाया यहूदी देश