पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने 'द वायर' की वरिष्ठ संपादक अरफा खानम शेरवानी से कहा है कि अगर उन्हें अपनी भारतीय पहचान से दिक्कत है तो पाकिस्तान चले जाएं।

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने 'द वायर' की वरिष्ठ संपादक अरफा खानम शेरवानी से कहा है कि अगर उन्हें अपनी भारतीय पहचान से दिक्कत है तो पाकिस्तान चले जाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरफा खानम शेरवानी के ट्वीट का जवाब देते हुए कनेरिया ने लिखा, "अगर आपको भारतीय होने पर शर्म महसूस हो रही है तो मेरे देश पाकिस्तान आ जाएं। भारत को आप जैसे लोगों की जरूरत नहीं है। मुझे यकीन है कि भारत में कई लोग इस यात्रा को प्रायोजित करने में प्रसन्न होंगे।"

Scroll to load tweet…

शेरवानी ने कहा था भारतीय होने पर आ रही शर्म

शेरवानी ने ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था, "विश्व कप मैचों के दौरान कई क्रिकेट प्रशंसकों का निंदनीय व्यवहार, एक भारतीय के रूप में मुझे शर्मिंदगी महसूस कराता है। खेलों का उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना था। खेलों के प्रति क्षुद्र, असुरक्षित और बहुसंख्यकवादी दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। यह मोदी-आरएसएस द्वारा पिछले एक दशक में बनाए गए भारत का प्रतीक है।"

दानिश कनेरिया ने की शेरवानी की बोलती बंद

इस ट्वीट का दानिश कनेरिया ने ऐसा जवाब दिया है कि शेरवानी की बोलती बंद हो जाए। दानिश कनेरिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले दूसरे हिंदू हैं। इससे पहले सितंबर में दानिश कनेरिया ने एक कांग्रेस समर्थक ट्रोल की क्लास लगाई थी। उस कांग्रेस समर्थक ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए कनेरिया की आलोचना की थी। इसके जवाब में कनेरिया ने लिखा था, “काबुल से कामरूप तक, गिलगित से रामेश्वरम तक, हम एक हैं। लेकिन अगर पिडिस नहीं समझेगा तो मैं क्या कर सकता हूं। तो, अपनी सलाह पप्पू के घर पर रखें।”