स्कारा नरभक्षी की बेटी जेमी-ली ने खौफनाक बचपन का खुलासा किया। पिता के अंधेरे से दूर रहने की कोशिश में जुटी जेमी ने बताया कि कैसे उनकी माँ ने उन्हें बचाया।

स्वीडन के कुख्यात हत्यारे और नरभक्षी इसाकिन ड्राबैड की बेटी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 23 वर्षीय जेमी-ली ने बताया कि वो अपने पिता के अंधेरे से खुद को दूर रखने की कोशिश कर रही हैं और उनका बचपन खौफनाक अपराधों के साये में बीता। जब ड्राबैड ने अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसके शरीर के टुकड़े खाए, तब जेमी-ली सिर्फ 9 साल की थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेमी ली कहती हैं कि वो अपने पिता को सिर्फ अंधेरे और बुराई से ही जोड़कर देख पाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जेमी का मदर्स डे का पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी माँ के प्रति प्यार, आभार और कृतज्ञता व्यक्त की है, जिन्होंने उन्हें ये समझने में मदद की कि उनके अंदर उनके पिता जैसा अंधेरा नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जब उनके पिता ने उनकी आत्मा शैतान को बेचने की कोशिश की, तो उनकी माँ ने ही उनकी मदद की।

इसाकिन जॉनसन उर्फ इसाकिन ड्राबैड 'स्कारा नरभक्षी' के नाम से कुख्यात है। नवंबर 2010 में, उसने स्कारा में अपनी प्रेमिका हेले क्रिस्टेंसेन की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े पकाकर खा गया। ये स्वीडन के सबसे खौफनाक अपराधों में से एक था। बाद में उसने पुलिस को फोन करके अपना गुनाह कबूल कर लिया।

वह एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में काम करता था। 'ईविल लिव्स हियर' नामक डॉक्यूमेंट्री सीरीज के एक हालिया एपिसोड में स्कारा नरभक्षी और उसकी बेटी को दिखाया गया था।