रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अलेग्जेंडर दुगिन की बेटी दारया दुगिन की कार बम ब्लास्ट में मौत हो गई। निशाने पर अलेग्जेंडर दुगिन थे। दारया ने जैसे ही कार का गेट खोला धमाका हो गया। 

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के करीबी सहयोगी अलेग्जेंडर दुगिन की बेटी दारया दुगिन की कार बम ब्लास्ट में मौत हो गई। घटना मॉस्को के करीब की है। निशाने पर दुगिन थे। दुगिन अपनी बेटी के साथ थे। उनकी बेटी ने कार में सवार होने के लिए जैसे ही गेट खोला धमाका हो गया और कार आग के गोले में बदल गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूसी दार्शनिक अलेग्जेंडर दुगिन को "पुतिन के मस्तिष्क" के रूप में जाना जाता है। दुगिन अति-राष्ट्रवादी विचारक हैं। उनके बारे में माना जाता है कि वे रूसी राष्ट्रपति के करीबी हैं। रूसी मीडिया आउटलेट 112 के अनुसार दुगिन अपनी बेटी के साथ शनिवार शाम कार में सवार होकर एक कार्यक्रम से घर लौटने वाले थे। दुगिन ने अंतिम समय में अपनी बेटी से अलग यात्रा करने का निर्णय लिया था।

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो
सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कार को जलते हुए देखा जा सकता है। वहीं, पास में दुगिन सदमे में दिख रहे हैं तभी आपातकालीन सेवाएं जलते हुए कार के पास पहुंचती हैं। एक अज्ञात लॉ एन्फोर्समेंट अधिकारी ने आरआईए समाचार एजेंसी को पुष्टि की कि मॉस्को क्षेत्र के ओडिंटसोवो जिले में एक राजमार्ग पर कार में आग लग गई थी, लेकिन उन्होंने आगे कोई विवरण नहीं दिया।

दारया दुगिन ने किया था यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन
दारया दुगिन पत्रकार और टिप्पणीकार थीं। उन्होंने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन किया था। इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन के अधिकारियों ने दारया पर प्रतिबंध लगा दिया था। दारया पर यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के संबंध में ऑनलाइन दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें- भारत के सामने श्रीलंका ने बताया अपना दर्द, कहा- हम छोटे देश हैं, चीन को नहीं दे सकते जवाब

अलेग्जेंडर दुगिन अति-राष्ट्रवादी लेखक हैं। उन्हें व्लादिमीर पुतिन के विश्वदृष्टि (worldview) को गहराई से आकार देने का श्रेय दिया जाता है। वह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से निकटता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यूक्रेन के प्रति रूसी आक्रामकता के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसमें कथित संलिप्तता के लिए अमेरिका ने अलेग्जेंडर दुगिन पर 2015 में प्रतिबंध लगा दिया था। 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, शरीफ बोले-युद्ध कभी कश्मीर मुद्दे का विकल्प नहीं