US President Donald Trump ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर नाराजगी जताते हुए पुतिन को 50 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर युद्ध नहीं रुका तो रूस पर 100% प्रतिबंध लगाए जाएंगे। साथ ही यूक्रेन को मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग तक मार करने वाले हथियार देने की भी बात कही।
Trump Zelensky Missile Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पर नाराजगी जाहिर की है और उन्हें 50 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर रूस 50 दिन के अंदर युद्ध नहीं रोकता तो अमेरिका और उसके सहयोगी 100% आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे। ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से टेलीफोनिक वार्ता में पूछा कि क्या वह मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर सीधा हमला कर सकते हैं। इस पर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उनको हथियार मिले तो कर सकते।
क्या तुम मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर वार कर सकते हो?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 4 जुलाई को ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के बीच हुई बातचीत में ट्रंप ने पूछा कि क्या तुम मास्को पर हमला कर सकते हो? सेंट पीटर्सबर्ग पर भी? इस पर Zelensky ने जवाब दिया कि बिलकुल, अगर आप हमें वो हथियार दें तो हम कर सकते हैं।
- SCO Meeting में जयशंकर की मांग, Pahalgam आतंकी हमले के गुनहगारों को मिले सजा, आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं
- क्या है नॉनवेज दूध, जिसे अमेरिका से खरीदने को तैयार नहीं भारत, जानें क्यों है परेशानी
Patriot मिसाइलें भेजने का ऐलान, रूस के खिलाफ NATO से मदद का नया प्लान
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रिएट एयर डिफेंस मिसाइल्स देगा ताकि वो रूसी हमलों से खुद को बचा सके। उन्होंने NATO के सहयोगियों के साथ मिलकर यूक्रेन को नई सैन्य सहायता (Military Aid) देने की भी घोषणा की। ट्रंप ने तीखे लहजे में कहा कि पुतिन दिन में मीठी बातें करते हैं और रात में सब पर बम गिरा देते हैं।
पुतिन से बातचीत के बाद बदला ट्रंप का रुख
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने हाल ही में पुतिन से बातचीत की थी लेकिन उन्हें भरोसा हो गया कि रूस युद्ध रोकने के मूड में नहीं है। इसके बाद उन्होंने यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता और प्रतिबंधों को लेकर सख्त रणनीति तैयार की।
क्रेमलिन की प्रतिक्रिया: शांति के संकेत नहीं, युद्ध को और बढ़ावा
रूस ने ट्रंप के बयानों पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के फैसले कीव (Kyiv) द्वारा शांति के संकेत के तौर पर नहीं बल्कि युद्ध को जारी रखने के लिए हरी झंडी समझे जाएंगे। रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने कहा कि अमेरिका और NATO की यह नीति वार्ता को और टाल सकती है।
4 साल में भी नहीं थमा युद्ध, ट्रंप अब देना चाहते हैं 'दबाव'
ट्रंप ने कहा कि उनका उद्देश्य रूस पर इतना आर्थिक और सैन्य दबाव बनाना है कि वह वार्ता की मेज पर लौटे। उन्होंने कहा कि शांति समझौते की दिशा में यूक्रेन और रूस दोनों को मजबूर किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि'हमें उन्हें दर्द का एहसास कराना होगा।'
