अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल हो गया है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने पोल कराने के बाद इसपर फैसला लिया। 50 मिनट में ही ट्रंप को 10 लाख से अधिक लोगों ने फॉलो कर लिया।

वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर जोरदार वापसी हुई है। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने जनता की राय पर ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने का फैसला किया। ट्रंप का ट्विटर अकाउंट जैसे ही एक्टिव हुआ उन्हें फॉलो करने वाले यूजर्स की मानों बाढ़ आ गई। सिर्फ 50 मिनट में ही 10 लाख से अधिक लोगों ने ट्रंप को फॉलो किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, मस्क ने ट्रंप का अकाउंट बहाल करने से पहले ट्विटर पर पोल कराया था। इसमें पूछा गया था कि ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाए या नहीं। 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने इस पोल में हिस्सा लिया। 52 फीसदी लोगों ने अकाउंट बहाल करने और 48 फीसदी लोगों ने बहाल नहीं करने के पक्ष में अपना मत दिया। पक्ष में चार फीसदी अधिक मत मिलने के चलते मस्क ने अकाउंट एक्टिव करने का फैसला किया। 

मस्क ने ट्वीट किया, "लोगों ने बात की है। ट्रंप को बहाल किया जाएगा।" उन्होंने लैटिन में लिखा,"वोक्स पोपुली, वोक्स देई"। इसका अर्थ है "लोगों की आवाज ईश्वर की आवाज है"। मस्क के बयान के कुछ देर बाद ट्रंप का अकाउंट ट्विटर पर फिर से दिखने लगा।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- मोस्ट वांटेड आतंकी रिंदा की पाकिस्तान में मौत, ड्रग ओवरडोज ने ली जान, भारत में कराए थे कई हमले

6 जनवरी 2021 को सस्पेंड हुआ था ट्रंप का अकाउंट
गौरतलब है कि ट्रंप का ट्विटर अकाउंट 6 जनवरी 2021 को सस्पेंड किया गया था। हिंसा भड़कने के जोखिम के कारण यह कार्रवाई की गई थी। उस वक्त ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 88 मिलियन से अधिक थी। मस्क ने पहले जॉर्डन पीटरसन और बेबीलोन बी से जुड़े अकाउंट्स को बहाल किया था। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि ट्विटर "व्यापक रूप से विविध दृष्टिकोण" के साथ एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करेगा। परिषद के बुलाने से पहले कोई बड़ा कंटेन्ट संबंधी फैसला या अकाउंट बहाली नहीं होगी। मस्क ने ट्रंप का अकाउंट बहाल करने के लिए पोल ऐसे समय में कराया था जब ट्विटर में छटनी का दौर चल रहा है।

यह भी पढ़ें- खूबसूरत लड़कियों से हर वक्त घिरा रहता था मुस्लिम देश का यह धर्मगुरु, किया ऐसा कांड कि मिली 8658 साल जेल की सजा