ट्रंप ने शपथ से पहले विक्ट्री रैली में बड़ा ऐलान किया। 1500 लोगों को माफ़ी देने के साथ बाइडेन के फैसलों को पलटने का वादा किया। एलन मस्क भी रैली में शामिल हुए।

US President oath: यूएस प्रेसिडेंट का शपथ कुछ ही घंटों बाद होने जा रहा है। प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ के कुछ घंटों पहले अमेरिकी राजधानी में विक्ट्री रैली कर अपने समर्थकों में जोश भरा। ट्रंप ने अपने वादा को दोहराते हुए यह ऐलान किया कि शपथ के बाद वह चुनावी हिंसा के दौरान बिडेन शासन में आरोपी बनाए गए 1500 लोगों की सजा को माफ कर देंगे। उन्होंने बाइडेन प्रशासन के निर्णयों को कट्टरपंथी और मूर्खतापूर्ण करार देते हुए उन कार्यकारी आदेश को निरस्त करने की भी कसम खाई। कैपिटल वन एरिना में "मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विक्ट्री रैली" में डोनाल्ड ट्रंप के साथ एलन मस्क और उनका छोटा बेटा भी शामिल हुआ। आइए जानते हैं ट्रंप ने क्या-क्या ऐलान किया...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  • अमेरिका की राजधानी में रैली के दौरान कड़ाके की ठंड, बारिश और बर्फ के बीच हजारों लोग ट्रंप को सुनने को मौजूद रहे। भीड़ उत्साह और जोश से लबरेज थी। ट्रंप ने शपथ के पहले अपने वादों को दोहराया।
  • डोनाल्ड ट्रम्प ने इमिग्रेशन पर कठोर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा: कल जब सूरज डूबेगा, तब तक हमारे देश पर आक्रमण रुक चुका होगा। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन है, और 75 दिन पहले, हमने अपने देश की अब तक की सबसे शानदार राजनीतिक जीत हासिल की। कल से, मैं ताकत की ऐतिहासिक गति के साथ काम करूंगा और हमारे देश के सामने आने वाले हर संकट को ठीक करूंगा। हम अमेरिकी ताकत और समृद्धि के एक नए दिन की शुरुआत करेंगे।
  • ट्रंप ने ऐलान किया कि वह हमले के सिलसिले में दोषी ठहराए गए या आरोपित 1,500 से अधिक लोगों को माफ कर देंगे। उन्होंने बाइडेन प्रशासन के हर कट्टरपंथी और मूर्खतापूर्ण कार्यकारी आदेश को निरस्त करने की भी कसम खाई।
  • ट्रंप ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को खत्म कर देंगे। इसी के साथ उन्होंने मिडिल ईस्ट में अराजकता पर भी रोक लगाने का ऐलान किया। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा।
  • डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू करने का वादा दोहराते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का ऐलान किया। इस अभियान के तहत लाखों अप्रवासियों को देश निकाला होगा।
  • उन्होंने ट्रांस एथलीटों को महिलाओं के खेलों से बाहर करने का आदेश जारी करने का भी ऐलान किया।
  • ट्रंप ने वादा किया कि पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी, उनके भाई बॉबी कैनेडी और सिविल राइट्स लीडर मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्याओं से संबंधित फाइलें जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी vs भारतीय राष्ट्रपति: शपथ में क्या है अंतर? जानिए रोचक तथ्य