कैमरून के पश्चिमी शहर बाफोउसाम में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 42 लोगों की मौत हो गई। लोगों की तलाश जारी है। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

याउंदे: अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमी शहर बाफोउसाम में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। लोगों की तलाश का काम जारी है। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। कैमरूम रेडियो टेलीविजन (सीआरटीवी) में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कुल 42 शवों को शहर के अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले की रिपोर्ट में 30 लोगों के मारे जाने के बारे में जानकारी दी गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहाड़ी के किनारे बने घर हुए तबाह

वेस्ट रीजन के एक स्थनीय अधिकारी ने बताया कि जो मकान तबाह हुए हैं वे एक पहाड़ी के किनारे बने हुए थे। यह खतरे वाला क्षेत्र है। बाफोउसाम वेस्ट रीजन की राजधानी है और यह स्थान देश की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर है। यहां लगातार हो रही बारिश से पड़ोसी देश नाइजीरिया भी बुरी तरह प्रभावित है।

कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने घटना पर दुख प्रकट किया और मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)