ताइवान में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी है। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं।

वर्ल्ड न्यूज। ताइवान में एक बार धरती कांप गई। देर रात यहां फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। अप्रैल माह में ये तीसरी बार है जब ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है। भूकंक के झटकों से कई इमारतें हिल गई हैं। क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की बढ़ती संख्या के कारण यहां रहने वाले दहशत में जीवन गुजार रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजधानी ताइपे में इरमारतें हिलीं
आईलैंड के मौसम प्रशासन ने कहा कि शनिवार को ताइवान के पूर्वी काउंटी हुलिएन में 6.1 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल इससे किसी तरह की जान माल या अन्य बड़े नुकसान की सूचना अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि राजधानी ताइपे में भूकंप के दौरान कई इमारतें हिल गई थीं। मौसम प्रशासन ने बताया कि भूकंप की गहराई 24.9 किमी यानी 15.5 मील थी।

पढ़ें ताइवान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, कई इमारतें हिलीं, घरों से बाहर भागे लोग 

दहशत में लोग
ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर राजधानी ताइपे में हजारों की संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकालकर मैदानी इलाकों की तरफ भागे। तेज हवाओं के कारण कई छोटी-मोटी दुकानों के छप्पर के साथ ही घरों में बने टीन के शेड आदि उड़ गए। कुछ घरों में दीवार पर लगी घड़ियां आदि भी गिर गईं।

अप्रैल में तीन बार आया भूकंप
ताइवान में भूकंप आने की घटनाएं बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ने के साथ लोगों में भी दहशत का माहौल हो गए है। इससे पहले भी अप्रैल में 3 और 23 अप्रैल को भी भूकंप आया था। इसमें कुछ जानें भी गई थीं। एक ही महीने में तीन बार भूकंप की घटना से कई सारे लोग इस क्षेत्र से पलायन कर रहे हैं।