Earthquake In Pakistan: पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है।

Earthquake In Pakistan: पाकिस्तान में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 180 किलोमीटर नीचे था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डर से घर के बाहर भागे लोग

हालांकि, अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन जैसे ही लोगों ने झटके महसूस किए, वे डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि इससे दो दिन पहले भी पाकिस्तान में जोरदार भूकंप आया था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने पूंछ के जिस गुरुद्वारे पर किया था हमला वहां पहुंचे अमित शाह, टेकते नजर आए मत्था