यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियों का होता है क्योंकि गर्मियों में भी यहाँ का तापमान कम रहता है। यूरोप में अगस्त तक और कभी-कभी अक्टूबर तक गर्मी रहती है। इसलिए आप इन महीनों में यूरोप घूमने का प्लान बना सकते हैं।

यूरोप की खूबसूरती और संस्कृति पूरी दुनिया के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बहुत से लोग यूरोप घूमने की इच्छा रखते हैं। हालाँकि, यूरोपीय देशों का वीज़ा प्राप्त करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। यूरोपीय देशों की यात्रा करने के लिए, एक विशेष प्रकार के वीज़ा की आवश्यकता होती है जिसे शेंगेन वीज़ा कहा जाता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शेंगेन समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले यूरोपीय देश शेंगेन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। वहाँ जाने के लिए शेंगेन वीज़ा की आवश्यकता होती है। इसके तहत बिना पासपोर्ट-वीज़ा या आईडी प्रूफ के किसी भी शेंगेन देश की यात्रा की जा सकती है। शेंगेन क्षेत्र में 27 यूरोपीय देश शामिल हैं जिन्हें शेंगेन के नाम से जाना जाता है। यहाँ जाने के लिए, आपको किसी एक देश का शेंगेन वीज़ा चाहिए होता है। अगर आपको यह वीज़ा मिल जाता है, तो वहाँ जाने के बाद, आप बिना किसी रोक-टोक के शेंगेन क्षेत्र के किसी भी दूसरे देश में जा सकते हैं।

कई शेंगेन देशों का वीज़ा प्राप्त करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। साथ ही, कई लोगों के वीज़ा आवेदन अस्वीकार भी कर दिए जाते हैं। माल्टा, एस्टोनिया, बेल्जियम जैसे देशों का वीज़ा मिलना मुश्किल होता है। वहीं, यूरोप में कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ वीज़ा आसानी से मिल जाता है जैसे आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, लातविया, इटली।

यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियों का होता है क्योंकि गर्मियों में भी यहाँ का तापमान कम रहता है। यूरोप में अगस्त तक और कभी-कभी अक्टूबर तक गर्मी रहती है। इसलिए आप इन महीनों में यूरोप घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आप उन शेंगेन देशों से वीज़ा के लिए अप्लाई करें जहाँ वीज़ा रिजेक्शन रेट सबसे कम है। एक बार आपको उस देश का वीज़ा मिल जाता है, तो आप सभी शेंगेन देशों में घूम सकते हैं। हालाँकि, ध्यान रखें कि आपको सबसे पहले उस देश की यात्रा करनी होगी जहाँ का वीज़ा आपको मिला है। उसके बाद आप वहाँ से बाकी देशों की यात्रा कर सकते हैं।

आइए जानते हैं उन शेंगेन देशों के बारे में जहाँ वीज़ा रिजेक्शन रेट सबसे कम है

आइसलैंड- 2.2% रिजेक्शन रेट
स्विट्जरलैंड- 10.7%
लातविया- 11.7%
इटली- 12%
लक्समबर्ग- 12.7%
लिथुआनिया- 12.8%
स्लोवाकिया- 12.9%
जर्मनी- 14.3%
ऑस्ट्रिया- 14.3% 
ग्रीस 14.7 %