अफगानिस्तान के  तालिबान के कब्जे वाले क्षेत्र में बम विस्फोट हुई है। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। 

काबुल. अफगानिस्तान के उत्तर में स्थित बगलान प्रांत में सोमवार को एक बम विस्फोट में आठ नागरिकों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस प्रमुख जावेद बशारत ने बताया कि बगलान की राजधानी पुली खुमरी के बाहर डंड शाहबुद्दीन क्षेत्र में हुए इस विस्फोट में छह लोग घायल भी हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी 

बशारत ने बताया कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जिस क्षेत्र में विस्फोट हुआ है वह तालिबान के कब्जे वाला है। गौरतलब है कि इस प्रांत पर तालिबान का नियंत्रण है और वह पुली खुमरी और इसके आस-पास के क्षेत्र में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहता है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)