रूस के हमले से यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी दिल खोलकर मदद की है। कोविड संक्रमण से उबरने के बाद 99 वर्षीय महारानी ने यूक्रेन को मदद का ऐलान किया है।

लंदन। रूस के हमले से यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं। लाखों की संख्या में यूक्रेनी दूसरी जगहों पर शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं। हर ओर तबाही और उजाड़ है। लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तड़प रहे हैं। ऐसे में वैश्विक मानवीय संस्थाओं ने मदद का बीड़ा उठाया है। भारत सहित कई देश यूक्रेन को दवाईयों, खाद्य सामग्री भेजने को राजी हुए हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी दिल खोलकर मदद की है। कोविड संक्रमण से उबरने के बाद 99 वर्षीय महारानी ने यूक्रेन को मदद का ऐलान किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रिटेन की प्रमुख सहायता संस्थाओं के एक गठबंधन ने गुरुवार को कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद के लिए धन की अपील के लिए दान दिया है। ब्रिटिश रेड क्रॉस और 14 अन्य समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाली आपदा आपातकालीन समिति (डीईसी) ने यूक्रेन की मानवीय अपील के लिए उदार दान करने के लिए रानी को धन्यवाद दिया।

यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए धन 

यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोग देश और देश के बाहर विस्थापित हुए हैं। बड़ी संख्या में इधर-उधर भटक रहे शरणार्थियों के लिए भोजन, दवा जुटाना बेहद कठिन काम है। कई संस्थाएं इन शरणार्थियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ये लोग रूस के आक्रमण से उत्पन्न संघर्ष से भागे यूक्रेनियन की मदद करने के लिए धन जुटा रहे है। चैरिटी और उनके स्थानीय सहयोगी भोजन, पानी, आश्रय और चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं। यूके सरकार की ओर से दान में करीब £20 मिलियन दिया जा रहा है। ITV के शाही संवाददाता क्रिस शिप ने ट्विटर पर लिखा कि रानी का दान उनकी निजी आय से आया है।

95 वर्षीय मोनार्क, जो इस वर्ष सिंहासन पर अपना 70 वां वर्ष मना रही हैं, ने गुरुवार को विंडसर कैसल से वीडियो लिंक के माध्यम से दो नव नियुक्त राजनयिकों के साथ बातचीत की है। महारानी के कोविड संक्रमण से उबरने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों को फिर से शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन छोड़ चुके हैं 18 हजार भारतीय नागरिक, 6400 को लाया गया वापस, बढ़ी उड़ानों की संख्या

प्रिंस चार्ल्स पहले ही दे चुके हैं यूक्रेन को डोनेशन

महारानी अपने सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स के बाद यूक्रेनियन की मदद के लिए दान दिया है। उन्होंने इस सप्ताह रूस के आक्रमण को "लोकतंत्र पर हमला बताया। साथ ही समाज और स्वतंत्रता पर भी हमला बताते हुए निंदा की है।

जेलेंस्की ने दिया धन्यवाद

चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन ने भी यूक्रेन के लोगों को समर्थन का एक व्यक्तिगत संदेश भेजा और 2020 में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और उनकी पत्नी से मुलाकात को याद किया। ज़ेलेंस्की ने जवाब में ट्वीट किया कि वह आभारी हैं कि वे हमारे देश के साथ खड़े हैं और हमारे बहादुर नागरिकों का समर्थन करते हैं।

विलियम के छोटे भाई, प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन ने पिछले शुक्रवार को अपने धर्मार्थ संगठन आर्कवेल की वेबसाइट पर लिखा था कि हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने रूस के आक्रमण को अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानून का उल्लंघन बताया है।

यहभीपढ़ें: यूक्रेन का दावा तोपों की बमबारी से नष्ट किया रूसी टैंकों का काफिला, कहा- दुश्मन को बख्शा नहीं जाएगा