America Cheap Dental Treatment Scam: अमेरिका से जुड़ा एक गजीबों-गरीब केस सामने आया है, जहां पर एक महिला बिना लाइसेंस के लोगों का इलाज कर रही थी। इलाज के बाद जब मरीजों के दातों में दर्द होता था तब सारी सच्चाई सामने आई।

America Fake Dentist Case: लोगों की निगाहे सबसे पहले कम बजट और बढ़िया काम वाली चीजों पर पड़ती है। इसी चीज का फायदा कई लोग उठाते हैं। कम बजट और शानदार मुस्कान के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने वाली एक नकली डेंटिस्ट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसे अमेरिका में गिरफ्तार किया। महिला पर ये आरोप है कि वो मरीजों के टूटे दांतों को सही करने के लिए सुपर ग्लू का इस्तेमाल करती थी। यानी टूटे दांतो को जोड़ने के लिए वो सुपर ग्लू लगती थी। दरअसल अमेरिका के फ्लोरिडा में 35 साल की एमिली मार्टिनेज इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के इलाज के बाद कई लोगों की हालत बिगड़ती हुई नजर आई। हैरान वाली तो तब सामने आई जब एक मरीज के टूटे दांतों पर नकली विनियर लगाने के लिए आरोपी महिला ने सुपर ग्लू का इस्तेमाल किया था। उस शख्स ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और उसे गिरफ्तार किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें- US Tariffs: 'भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद नहीं किया तो...', ट्रंप के सलाहकार ने दी चेतावनी

सोशल मीडिया के जरिए एमिली ने नकली डेंटल क्लिनिक की शुरुआत की थी। आकर्षित एड के आधार पर वो ग्राहकों को लुभाने का काम करती थी। कम बजट में इलाज करवाने के लालच में कुछ लोग वहां पहुंच भी जाते थे। इलाज के बाद मरीजों की तबीयत खराब हो जाती थी। जबरदस्त दर्द के बाद जब लोग किसी असली डेंटिस्ट के पास इलाज के लिए गए तो, उन्हें पता चला कि उनके साथ एक बहुत बड़ा धोखा हुआ है। कई मरीजों के विनियर सुपर ग्लू जैसे चिपकाने वाली चीजों के साथ जोड़े जाते थे। इस चीज के बारे में जानने के बाद देखकर डॉक्टर और मरीज दोनों हैरान रह गए।

Scroll to load tweet…

फ्लोरिडा की पिनेलस पार्क पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि एमिली के पास किसी भी तरह औपचारिक डेंटल ट्रेनिंग या शिक्षा प्राप्त नहीं थी। बिना लाइसेंस के वो इलाज कर रही थी जोकि अमेरिका में गैरकानूनी है। इतना ही नहीं, पिछले मार्च में उसने दूसरे राज्य में भी ऐसा ही अपराध किया था और वहाँ गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर छूटकर पिनेलस काउंटी आ गई थी। पूरे मुँह के विनियर के लिए एमिली सिर्फ 2,500 डॉलर (करीब 2.19 लाख रुपये) लेती थी, जबकि एक असली डॉक्टर एक दांत के विनियर के लिए 900 से 1,500 डॉलर तक लेता है।