भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। अब पाकिस्तान भी इस मौके का फायदा भुनाने में जुटा है। इसी को लेकर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा की बैठक में भारत के खिलाफ माहौल बनाने में जुटा है। पाकिस्तान ने यूएन में दावा किया है कि भारत किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए उसके क्षेत्र में कार्रवाई भी कर सकता है। 

इस्लामाबाद. भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। अब पाकिस्तान भी इस मौके का फायदा भुनाने में जुटा है। इसी को लेकर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा की बैठक में भारत के खिलाफ माहौल बनाने में जुटा है। पाकिस्तान ने यूएन में दावा किया है कि भारत किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए उसके क्षेत्र में कार्रवाई भी कर सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूएन में पाकिस्तानी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने दावा किया है कि भारत पाकिस्तान को लेकर अपने आक्रामक रवैये को सही ठहराने के लिए फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन कर सकता है। पाकिस्तान सरकार के सूत्रों ने कहा, भारत किसान आंदोलन से पूरी दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे ऑपरेशन की कोशिश कर सकता है। 

नई चाल चलने की फिराक में पाकिस्तान
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार के लिए भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान ने मांग की है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत के रास्ते में अड़ंगा डालने के लिए पाकिस्तान ने यह पैंतरा अपनाया है। 

पाकिस्तान ने लगाए ये आरोप
मुनीर अकरम ने यूएन में कहा, भारत ने कश्मीरियों के फैसले लेने के अधिकार दबा दिए हैं। वहां सेनाएं लोगों पर अत्याचार कर रही हैं। मुस्लिमों की ज्यादा आबादी वाले राज्य को हिंदू बहुल क्षेत्र में बदलने के लिए अभियान शुरू किया गया है। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत यह अपराध है। 

'पाकिस्तान ने रोका युद्ध'
अकरम ने कहा, 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद भारत ने युद्ध जैसा माहौल बना दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने संयम दिखाकर उसे रोक दिया। अकरम ने कहा, पुलवामा हमले में स्थानीय लोग शामिल थे। इसका पाकिस्तान से कोई लेना देना नहीं था। 

क्या होता है फ्लैग ऑपरेशन?
फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन उसे कहते हैं, जहां ऑपरेशन के दौरान इसे करने वाले की पहचान छिपा ली जाती है। इस तरह के ऑपरेशन करने वाला अगर पकड़ा जाता है, तो उससे पूरी तरह से मुंह मोड़ लिया जाता है। इस तरह के ऑपरेशन करने वालों को यह पता होता है कि अगर वे पकड़े गए तो सरकार उन्हें कभी अपना नहीं मानेगी।