दुनिया में बहुत से लोगों को महंगी चीजें रखने का शौक है। किसी के पास महंगी कार मिलेगी, तो किसी के पास घर। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे पेन का नाम और इसकी कीमत क्या है? ये पेन इतना महंगा है कि इसकी कीमत में बंगलों की लाइन लग जाएगी।
World Most Expensive Pens: दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगी चीजों के शौकीन हैं। लेकिन क्या आप वर्ल्ड के सबसे महंगे और लग्जीरियस पेन का नाम जानते हैं। इस पेन की कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बेचकर बड़े आराम से 70 बंगले खरीदे जा सकते हैं।
1- फुलगोर नॉक्टर्नस बाय टिबाल्डी (Fulgor Nocturnus by Tibaldi)
कीमत: ₹70.40 करोड़
टिबाल्डी का फुलगोर नॉक्टर्नस दुनिया का सबसे महंगा पेन है, जिसकी कीमत 80 लाख डॉलर यानी 70 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। यानी इस कीमत में 1 करोड़ कीमत के 70 बंगले खरीदे जा सकते हैं। बता दें कि ठोस सोने की बॉडी, 945 ब्लैक डायमंड और 123 माणिकों से जड़ा यह आलीशान फाउंटेन पेन 2020 में एक नीलामी में बिका था।
2- मोंटब्लैंक ताज महल लिमिटेड एडिशन (Montblanc Taj Mahal Limited Edition)
कीमत: ₹17.60 करोड़
इस पेन में 642 माणिक और 6,922 हीरे जड़े हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की निब भी है, जो इसकी भव्यता को दिखाती है। इसकी कीमत 20 लाख डॉलर यानी 17.60 करोड़ रुपए है।
ये भी देखें : क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा घर, इसकी कीमत में बन जाएंगे शाहरुख के मन्नत जैसे 172 बंगले
3- मोंटब्लैंक बोहेम रॉयल (Montblanc Boheme Royal)
कीमत: ₹13.20 करोड़
18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना और 1430 से ज़्यादा हीरों से जड़ा यह पेन लग्जरी को दिखाता है। इसमें एक रिट्रैक्टेबल निब है, यानी इसे बदला भी जा सकता है। इसकी कीमत 15 लाख डॉलर यानी 13.20 करोड़ रुपए है।
4- ऑरोरा डायमांटे फ़ाउंटेन पेन (Aurora Diamante Fountain Pen)
कीमत: ₹12.93 करोड़
30 कैरेट से ज़्यादा डी बीयर्स हीरे, दो-रंग की प्लैटिनम बॉडी और 18 कैरेट की ठोस सोने की निब के साथ, इस पेन में वो लुक और आकर्षण है जो ऑरोरा बनाना चाहता था। इस पेन की कीमत 1.47 मिलियन डॉलर यानी 12.93 करोड़ रुपए है।
5- कारन डी'आचे 1010 डायमंड एडिशन (Caran d'Ache 1010 Diamond Edition)
कीमत: ₹11.26 करोड़
प्लैटिनम और सोने से बने इस पेन में 850 डायमंड जड़े हैं। इसे तीन अलग-अलग डिजाइन पन्ना, ब्रिलियंट और बैगेट-कट में बनाया गया है। यह अपनी तरह का अनोखा पेन है, जिसकी कीमत 1.28 मिलियन डॉलर यानी 11.26 करोड़ रुपए है।
6- हेवन गोल्ड बाय अनीता टैन (Heaven Gold by Anita Tan)
कीमत: ₹8.75 करोड़
ये सुनहरा पेन बेहद खूबसूरत है। पूरी दुनिया में ऐसे सिर्फ़ 8 पेन ही मौजूद हैं। इस पेन में कई रंगों के 43 कैरेट से ज़्यादा के हीरे जड़े हैं, साथ ही त्सावोराइट रत्न भी है, जो गहरे हरे रंग का होता है। अनीता टैन एक चीनी कनाडाई हैं, जिन्होंने अपनी जड़ों का सम्मान करते हुए हर चीज पर 8 अंक रखा, जो चीनी संस्कृति में सौभाग्य का प्रतीक है। इस पेन की कीमत 9,95,000 डॉलर यानी 8.75 करोड़ रुपए है।
7- मोंटब्लैंक वैन क्लीफ एंड अर्पेल्स (Montblanc and Van Cleef & Arpels)
कीमत: ₹6.42 करोड़
इस पेन में नीलम और हीरे जड़े हैं, साथ ही एक कीमती पत्थर की निब और एक रहस्यमयी डिजाइन भी है जो इसके आकर्षण को और बढ़ा देता है। इसकी कीमत 7.30 लाख डॉलर यानी 6.42 करोड़ रुपए है।
8- विस्कोन्टी लियोनार्डो दा विंची मून फेज़ फ़ाउंटेन पेन (Visconti Leonardo da Vinci Moon Phases Fountain Pen)
कीमत: ₹4.31 करोड़
लियोनार्डो दा विंची को समर्पित यह पेन, चंद्रमा के चरणों की जटिलता को दर्शाता है और प्लैटिनम और सोने जैसी शानदार धातुओं से बना है। इसकी कीमत 4.90 लाख डॉलर यानी 4.31 करोड़ रुपए है।
9- कारन डी'आचे गोथिका पेन (Caran d’Ache Gothica Pen)
कीमत: ₹3.57 करोड़
चीन में 2006 में लॉन्च किए गए इन पेनों की संख्या केवल 1140 थी। इस पेन
के चारों ओर का डिज़ाइन गॉथिक वास्तुकला को दिखाता है, जो बेहद जटिल है। रोडियम-प्लेटेड सिल्वर और 18 कैरेट सोने के साथ-साथ इसमें मौजूद ब्लू कलर इस पेन को और खास बनाते हैं। इसकी कीमत 4.06 लाख डॉलर यानी 3.57 करोड़ रुपए है।
10- मोंटेग्राप्पा ड्रैगन ब्रूस ली पेन (Montegrappa The Dragon Bruce Lee Pen)
कीमत: ₹2.55 करोड़
ये पेन सेल्युलॉइड, 18 कैरेट गोल्ड और व्हाइट डायमंड्स से बना है। इस सेट में एक फाउंटेन पेन, एक बॉलपॉइंट पेन और एक क्रिस्टल इंक पॉट शामिल है। इस पेन की कीमत 2.90 लाख डॉलर यानी 2.55 करोड़ रुपए है।
ये भी पढ़ें : दुनिया की 10 सबसे महंगी अंगूठियां, सिर्फ 1 की कीमत में लग जाएगा कारों का ढेर
