भारत में कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है। हाल ही में पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पॉप सिंगर रिहाना समेत तमाम विदेशी हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। हालांकि, ग्रेटा थनबर्ग ने इसी के साथ एक टूल किट भी शेयर किया था। इसमें उनकी भारत विरोधी साजिश का भी खुलासा हो गया। इसे लेकर भारत ही नहीं अमेरिका में भी ग्रेटा की आलोचना हो रही है। 

नई दिल्ली. भारत में कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है। हाल ही में पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पॉप सिंगर रिहाना समेत तमाम विदेशी हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। हालांकि, ग्रेटा थनबर्ग ने इसी के साथ एक टूल किट भी शेयर किया था। इसमें उनकी भारत विरोधी साजिश का भी खुलासा हो गया। इसे लेकर भारत ही नहीं अमेरिका में भी ग्रेटा की आलोचना हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिकी लेखक कैंडेस ओवेंस ने ग्रेटा को दुनियाभर में अशांति और विरोध भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, हम सबको पता है कि ग्रेटा थनबर्ग भारत में रंगे हाथों पकड़ी गईं। उन्होंने कहा, ग्रेटा पैसे लेकर प्रोपेगेंडा फैलाने वाली हैं, जो दुनियाभर में विरोध और अशांति भड़काती हैं। 

Scroll to load tweet…


क्या है मामला?
दरअसल, ग्रेटा ने हाल ही में किसान आंदोलन का समर्थन किया था। इस दौरान उन्होंने एक टूल किट शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि कैसे किसान आंदोलन का समर्थन किया जाए। लेकिन इसमें भारत विरोधी साजिशों को अंजाम देने का भी खुलासा हुआ था। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में टूल किट बनाने के आरोप में एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। जबकि निकिता जैकब और शांतनु की तलाश में जुटी है।