श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने डॉ.हारिनी अमारासुरिया को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।डॉ. हारिनी देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं और उनका भारत से खास नाता रहा है।

Sri Lanka PM Harini Amarasuriya: श्रीलंका में राष्ट्रपति बनें वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने एनपीपी नेता डॉ.हारिनी अमारासुरिया को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। शिक्षा जगत से ताल्लुक रखने वाली हारिनी, नेशनलिस्ट पीपुल्स पॉवर की सांसद हैं। वह देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत से है खास नाता, एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से पीएचडी

डॉ.हारिनी अमारासुरिया का भारत से खास नाता है। कॉलेज लाइफ का काफी समय उनका यहीं बीता है। डॉ.हारिनी ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से समाज शास्त्र से ग्रेजुएशन किया है। वह हिंदू कॉलेज में 1991 से 1994 तक स्टूडेंट रहीं। उन्होंने सोशल एंथ्रोपोलॉजी में अपनी पीएचडी की है। पीएचडी उन्होंने एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से की है।

शिक्षा जगह से है नाता

श्रीलंका की नवनियुक्त प्रधानमंत्री डॉ.हारिनी अमारासुरिया शिक्षक रही हैं। उन्होंने श्रीलंका विश्वविद्यालय में बतौर सीनियर लेक्चरर अध्यापन किया है। वह डिपार्टमेंट ऑफ सोशल स्टडीज में कार्यरत थीं। यहां उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी, जेंडर इनेक्वालिटी और चाइल्ड प्रोटेक्शन पर काफी काम किया था।

शिक्षक नेता के रूप में राजनीतिक करियर

डॉ.हारिनी अमारासुरिया की राजनीतिक यात्रा बतौर शिक्षक नेता शुरू हुई। उन्होंने फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन साल 2011 में ज्वाइन किया। यहां उन्होंने फ्री शिक्षा के लिए काफी संघर्ष किया। 2020 में वह पहली बार एनपीपी की सांसद चुनी गई।

राष्ट्रपति ने दिलायी पद एवं गोपनीयता की शपथ

श्रीलंका की नेशनल पीपुल्स पावर यानी एनपीपी की सांसद हारिनी अमारासुरिया को मंगलवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। राष्ट्रपति ने चार सदस्यीय मंत्रिमंडल नियुक्त किया है। वह निवर्तमान प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धने की जगह लेंगी।

देश की 16वीं प्रधानमंत्री हैं डॉ.हारिनी

डॉ.हारिनी अमारासुरिया देश की 16वीं प्रधानमंत्री हैं। उनका जन्म 6 मार्च 1970 को हुआ था। वह देश की तीसरी पीएम हैं। उनके पहले सिरीमावो भंडारनायके और चंद्रिका कुमारतुंगा पीएम रह चुकी हैं। हालांकि, इन दोनों महिला प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के करीब 25 साल बाद अब महिला प्रधानमंत्री ने शपथ ली है।

यह भी पढ़ें:

श्रीलंका में वामपंथी सरकार: अनुरा कुमारा दिसानायके होंगे नए राष्ट्रपति