जे. के. रोलिंग ने मल्टीपल स्क्लेरोसिस नामक बीमारी के इलाज से जुड़े अनुसंधान के लिए 135 करोड़ की राशि दान दी है। रोलिंग ने अपनी दिवंगत मां के नाम पर स्थापित एक सेन्टर को यह दान राशि दी है जो स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के अनुसंधान केन्द्र में कार्यरत है। 

लंदन. लोकप्रिय उपन्यास हैरी पॉटर श्रृंखला की लेखिका जे. के. रोलिंग ने मल्टीपल स्क्लेरोसिस नामक बीमारी के इलाज से जुड़े अनुसंधान के लिए 135 करोड़ की राशि दान दी है। रोलिंग ने अपनी दिवंगत मां के नाम पर स्थापित एक सेन्टर को यह दान राशि दी है जो स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के अनुसंधान केन्द्र में कार्यरत है। उनकी मां को मल्टीपल स्क्लेरोसिस की बीमारी थी, जिसके कारण 45 वर्ष की उम्र में ही उनकी मृत्यु हो गयी थी। यह दान राशि स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के अनुसंधान केन्द्र में मल्टीपल स्क्लेरोसिस बीमारी के इलाज से जुड़े अनुसंधान के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

इससे पहले भी रोलिंग कई बार अन्य संस्थाओं में भी दान करती रही हैं। रोलिंग ने 2010 में एनी रोलिंग क्लिनिक की स्थापना के लिए भी बड़ी राशि दान में दी थी।
(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred