अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि अमेरिका नरक में जा रहा है। दुनिया अमेरिका पर हंस रही है। उन्होंने सिर्फ एक अपराध किया है वह है देश को बर्बाद करने वालों के खिलाफ बिना डरे बोलना।

वाशिंगटन। अवैध संबंध छिपाने के लिए पोर्न स्टार को पैसे देने (Hush Money Case) के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उनपर 1.21 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया। इसके बाद अपने पहले भाषण में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका नरक में जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रंप ने दावा किया कि वह चुनावी हस्तक्षेप के शिकार हुए थे। उन्होंने अपने खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने के लिए न्यूयॉर्क के अभियोजक एल्विन ब्रैग की जमकर खिंचाई की। ट्रंप ने कहा, "हंटर-बाइडेन लैपटॉप ने बाइडेन परिवार को अपराधियों के रूप में उजागर किया है। जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार चुनाव परिणाम में 17 अंकों का अंतर आया होगा। हमें उससे बहुत कम की जरूरत थी।"

देश बर्बाद करने वालों के खिलाफ बोलने का किया अपराध

ट्रंप ने कहा, "हमारा देश नरक में जा रहा है। हमें अपना देश बचाना है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ अमेरिका में होगा। मैंने सिर्फ एक अपराध किया है वह है देश को बर्बाद करने वालों के खिलाफ बिना डरे बोलना। खुली सीमाओं और अफगानिस्तान में लाखों उपकरण छोड़कर आने जैसी बातों के लिए दुनिया अमेरिका पर हंस रही है।"

2024 के चुनाव में हस्तक्षेप के लिए बनाया गया फर्जी मामला

ट्रंप ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ फर्जी मामला 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए बनाया गया। उन्होंने कोर्ट से अपील की कि सभी केस को तुरंत खारिज कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज चुनाव में बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप किए जा रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया था।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 1.21 लाख डॉलर का जुर्माना, नहीं चलेगा क्रिमिनल केस

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी बनने की रेस में हैं ट्रंप

गौरतलब है कि ट्रम्प पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 2016 में गुपचुप तरीके से पैसे देने के मामले में मैनहट्टन ग्रैंड ज्यूरी ने पिछले सप्ताह अभियोग लगाया था। इसके साथ ही ट्रंप पर कारोबार संबंधी रिकॉर्ड में हेरफेर करने और गुंडागर्दी जैसे 34 आरोप लगे हैं। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनने की दौड़ में हैं। कानूनी कार्रवाई से उनकी परेशानी बढ़ रही है। ट्रम्प अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्हें औपचारिक रूप से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- ड्रैगन की चाल पर अमेरिका बोला- अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा, ऐसी हरकते नहीं मंजूर