दुनिया की जनसंख्या हाल ही में 8 अरब को पार कर गई। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर वो बच्चा कौन और कहां जन्मा, जिसके पैदा होते ही दुनिया ने 8 अरब की आबादी का आंकड़ा छू लिया। बता दें कि दुनिया का 8 अरबवां बच्चा एक एशियाई देश में ही पैदा हुआ है।

World Population Cross 8 Billion: दुनिया की जनसंख्या हाल ही में 8 अरब को पार कर गई। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर वो बच्चा कौन और कहां जन्मा, जिसके पैदा होते ही दुनिया ने 8 अरब की आबादी का आंकड़ा छू लिया। बता दें कि दुनिया का 8 अरबवां बच्चा एक एशियाई देश में ही पैदा हुआ है। बता दें कि तेजी से बढ़ती आबादी में 100 करोड़ लोग तो सिर्फ आखिरी 11 साल में ही जुड़ गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें किस देश और शहर में जन्मा 8 अरबवां बच्चा :
बता दें कि मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में जन्मी एक बच्ची ने दुनिया की आबादी को 8 अरब का आंकड़ा छूने में मदद की। यूनाइटेड नेशन ने इस प्रतीकात्मक उपलब्धि को हासिल करने के लिए मनीला की जिस बच्ची को चुना उसका नाम विनीस माबानसाग है। विनिस का जन्म मनीला के टोंडो में डॉ जोस फेबेला मेमोरियल अस्पताल में हुआ। डॉ. जोस फेबेला मेमोरियल अस्पताल के एक डॉक्टर रोमियो बिटुइन के मुताबिक, 'हमारे यहां दुनिया का 8 अरबवां बच्चा जन्मा है। ये एक बेटी है। इस बच्ची की मां को रात 11 बजे लेबर पेन हुआ था, जिसके बाद उसकी नॉर्मल डिलिवरी हुई। 

2040 में 9 अरब को पार कर जाएगी दुनिया की आबादी : 
बता दें कि 2040 तक दुनिया की आबादी 9 अरब को पार कर जाएगी। यानी 8 से 9 अरब होने में दुनिया को करीब 18 साल का वक्त लगेगा। UN का कहना है कि दुनिया की तेजी से बढ़ती आबादी के पीछे कुछ देशों का फर्टिलिटी रेट जिम्मेदार है। यूएन के मुताबिक कुछ देशों की उच्च प्रजनन क्षमता भी इस बढ़ोत्तरी के लिए जिम्मेदार है। बता दें कि 18वीं शताब्दी तक पूरी दुनिया की जनसंख्या एक अरब से भी कम थी। हालांकि, पिछले 200 सालों में दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ी और यह 8 अरब तक पहुंच गई है। 

आबादी में चीन को जल्द पीछे छोड़ देगा भारत : 
भारत की आबादी अभी 141 करोड़ है, वहीं चीन 145 करोड़ पर पहुंच चुका है। हालांकि, माना जा रहा है कि जिस गति से भारत की जनसंख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए 2023 में वो चीन को पीछे छोड़ कर दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2050 तक भारत की आबादी 166 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। 

ये भी देखें : 

रूस में लगातार घट रही मर्दों की आबादी, आखिर क्या हैं वो 3 वजहें जिनके चलते देश छोड़ रहे पुरुष

4 से ज्यादा बच्चे हुए तो नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें किस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला