बात करते-करते वह अपने अपने ग्रुप को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए। नशे में युवती अर्धबेहोशी ही हालत में थी तो प्रीत उसे पहले कंधे पर सहारा देकर कुछ दूर ले गया। फिर बाहों में उसे उठाकर चला तो कुछ दूरी तक कंधे पर उठाकर लेकर अपने फ्लैट गया।

Indian Student raped British woman: ब्रिटेन में रह रहे एक भारतीय मूल के छात्र ने बेहद शर्मनाक हरकत की है। भारतीय छात्र ने ब्रिटेन की एक महिला को अपने फ्लैट में ले जाकर रेप किया। महिला नशे में धुत थी और बेहोशी की हालत में थी। सीसीटीवी फुटेज और महिला से मिले साक्ष्यों के आधार पर युवक को अरेस्ट कर लिया गया है। युवक महिला से करीब एक साल पहले ही एक क्लब में मिला था। घटना उसी समय की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्डिफ पुलिस ने दी युवक द्वारा रेप किए जाने की जानकारी

ब्रिटेन में भारतीय मूल का 20 वर्षीय प्रीत विकल रहता है। उसने बीते साल जून में कार्डिफ में एक ब्रिटिश युवती को नशे की धुत हालत में क्लब से अपने फ्लैट पर लेकर गया। पुलिस ने बताया कि कि प्रीत विकल ने यूके के कार्डिफ में अपने फ्लैट में नशे में महिला को ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। प्रीत और महिला दोस्तों के अलग-अलग समूहों के साथ कार्डिफ में नाइट आउट पर गए थे, जहां वे एक-दूसरे से मिले।

अत्यधिक नशे में वह प्रीत के साथ चली गई

अधिकारियों ने बताया कि युवती अत्यधिक नशे की हालत में थी। रात अधिक होने के बाद दोनों अपने अपने ग्रुप्स के साथ क्लब से बाहर निकले। बात करते-करते वह अपने अपने ग्रुप को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए। नशे में युवती अर्धबेहोशी ही हालत में थी तो प्रीत उसे पहले कंधे पर सहारा देकर कुछ दूर ले गया। फिर बाहों में उसे उठाकर चला तो कुछ दूरी तक कंधे पर उठाकर लेकर अपने फ्लैट गया। प्रीत विकल द्वारा महिला को अपनी बाहों में और बाद में अपने कंधों पर ले जाने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। युवक का महिला को कार्डिफ रोड के रास्ते अपने फ्लैट में ले जाते हुए वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है।

जैसे ही वे एक पब से गुजरे, महिला को प्रीत विकल पर भारी रूप से चलते हुए देखा गया।

साउथ वेल्स पुलिस कार्डिफ़ ने ट्वीट किया कि कार्डिफ़ में हॉल ऑफ़ रेज़िडेंस में एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को जेल हुई है। सीसीटीवी में प्रीत विकल को पीड़िता को अपनी बाहों में और बाद में कंधों पर उठाकर शहर के केंद्र से बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इस तरह के अजनबी हमले कार्डिफ में बेहद असामान्य हैं लेकिन प्रीत विकल के रूप में हमारे पास एक खतरनाक व्यक्ति था। उसने एक नशे में धुत और कमजोर युवती का फायदा उठाया, जो दोस्तों से अलग हो गई थी।

महिला की शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

महिला ने बताया कि वह इस घटना के बाद सो तक नहीं पा रही थी। वह अंदर से हिल गई थी। इस वजह से वह खुद को अपराधबोध की स्थिति में पा रही थी। सिक्योरिटी कैमरे के फुटेज और महिला के साथ एक इंस्टाग्राम मैसेज के आदान-प्रदान से पुलिस को प्रीत विकल की पहचान करने में मदद मिली। इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने की कहानी है 'द इवेक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा', पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी