प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा पर एक नया वृत्तचित्र ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा। 

नई दिल्ली। युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए दुनिया का सबसे सफल ऑपरेशन गंगा पर नई डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही है। 17 june को 'द इवेक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा' डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा पर एक नया वृत्तचित्र ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हजारों भारतीयों को निकालने के लिए लांच किया गया था ऑपरेशन गंगा

रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरूआत होने के बाद हजारों की संख्या में भारतीय वहां फंस गए थे। सबसे अधिक मेडिकल स्टूडेंट्स थे जो यूक्रेन में अपनी मेडिकल की पढ़ाई करने भारत से वहां गए थे। यूक्रेन में बदहवासी का दौर था, स्टूडेंट्स तो परेशान थे ही भारत में उनके परिजन भी खासे चिंतित थे। 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों ने खुद को युद्ध क्षेत्र में फंसा पाकर परेशान हो उठे। ठीक दो दिन बाद भारत ने सबसे बड़े हवाई निकासी में से एक का शुभारंभ किया। इतिहास रचने वाले मिशन में 90 विशेष उड़ानें भरी गई। इन उड़ानों से 18 देशों से 22,000 से अधिक भारतीयों और 147 विदेशी नागरिकों को निकाला गया। इस पूरे ऑपरेशन पर डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। 'द इवेक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा' डॉक्यूमेंट्री में यूक्रेन से निकाले गए लोगों की कहानी है। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर 17 जून रात 8 बजे किया गया। डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण HistoryTV18 पर हुआ।

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी बोले-डॉक्यूमेंट्री बहुत जानकारीपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'द इवेक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा' डॉक्यूमेंट्री के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा पर एक नया वृत्तचित्र ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा। ऑपरेशन गंगा हमारे लोगों के साथ खड़े होने के हमारे दृढ़ संकल्प को इंगित करता है, चाहे चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो। यह भारत की अदम्य भावना को भी दर्शाता है। यह वृत्तचित्र इस ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें:

मणिपुर राज्य अब 'स्टेटलेस'...स्थिति सीरिया से बद्तर... दु:खी सेना के पूर्व जनरल ने किया ट्वीट