अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के एक ट्रक ड्राइवर ने तीन लोगों की जान ले ली। पुलिस ने 21 साल के जशनप्रीत सिंह के खिलाफ नशे में ट्रक चलाने और लोगों की हत्या करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में जशनप्रीत सिंह नाम के 21 साल के भारतीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जशनप्रीत ट्रक ड्राइवर है और उस पर तीन लोगों को कुचलने और कई अन्य को घायल करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक अवैध अप्रवासी है, जिसने नशे में गाड़ी चलाते हुए तीन लोगों की जान ले ली। दुर्घटना में मारे गए तीन पीड़ितों की अभी तक सार्वजनिक रूप से पहचान नहीं की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डैशकैम पर कैद हुआ एक्सीडेंट का वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जशनप्रीत का ट्रक साउथ कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो काउंटी के एक फ्रीवे पर धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक में घुस गया। आई-10 फ्रीवे पर हुए इस एक्सीडेंट का वीडियो फ्रेटलाइनर ट्रैक्टर-ट्रेलर के डैशकैम पर कैद हो गया। फुटेज में ट्रक को एक एसयूवी से टकराते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद आग लग गई और कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में खुद जशनप्रीत और सड़क किनारे टायर बदलने में मदद कर रहा एक मैकेनिक भी घायल हो गया।

Scroll to load tweet…

दुर्घटना के वक्त नशे में था जशनप्रीत

पुलिस ने बताया कि जशनप्रीत सिंह ने टक्कर से पहले ब्रेक नहीं लगाए थे और दुर्घटना के समय वह नशे में धुत था। आरोपी को बाद में अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया, जिसमें पता चला कि उसने नशा कर रखा था।

2022 में अवैध रूप से अमेरिका में घुसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जशनप्रीत सिंह ने 2022 में दक्षिणी अमेरिकी सीमा पार की और उसी साल मार्च में कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों ने उसे पहली बार रोका था। हालांकि, बाद में जो बाइडेन प्रशासन ने अपनी "अल्टरनेटिव्स टू डिटेंशन" पॉलिसी के तहत उसे देश के अंदरूनी हिस्सों में छोड़ दिया, जो कुछ अनडॉक्यूमेंटेड प्रवासियों को आव्रजन सुनवाई की प्रतीक्षा करते हुए स्वतंत्र रहने की अनुमति देती है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने पुष्टि की है कि जशनप्रीत का देश में कोई वैध इमिग्रेशन स्टेटस नहीं है। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आव्रजन निरोधक आदेश जारी किया है।