यह हादसा मांडैलिंग नेटाल जिले के एक गांव में हुआ। यहां एक छोटी और अनधिकृत सोने की खदान में लगभग 14 महिलाएं 2 मीटर (6.5 फीट) के गहरे गड्ढे में सोने की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान भूस्खलन हुआ, जिससे आसपास की तमाम पहाड़ियां हिल गईं। अचानक हुए भूस्खलन के चलते सभी महिलाएं टनों मिट्‌टी के नीचे दब गईं। 

मेडन (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर सोने के अवैध खनन के दौरान भूस्खलन हो गया। इस हादसे में दबकर 12 महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं कई टन मि्टटी के नीचे दब गईं। इनके शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मेडल पुलिस ने यह जानकारी दी।

भूस्खलन से हिल गईं आसपास की पहाड़ियां
स्थानीय पुलिस प्रमुख मार्लोन राजगुकगुक ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा के मांडैलिंग नेटाल जिले के एक गांव में एक छोटी और अनधिकृत सोने की खदान में लगभग 14 महिलाएं 2 मीटर (6.5 फीट) के गहरे गड्ढे में सोने की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान भूस्खलन हुआ, जिससे आसपास की तमाम पहाड़ियां हिल गईं। अचानक हुए भूस्खलन के चलते सभी महिलाएं टनों मिट्‌टी के नीचे दब गईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसे के बाद बंद किए गए अवैध गड्‌ढे
हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने दो घंटे तक तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया। इसके बाद दो महिलाओं को बचाया लिया गया। इन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मलबे से 12 महिलाओं के शव बरामद हुए। अधिकारियों के मुताबिक इस इलाके में ऐसे तमाम अवैध गड्‌ढे हैं, जहां सोने की तलाश में महिलाएं और स्थानीय लोग गड्‌ढों में उतरते हैं और हादसों का शिकार होते हैं। हादसे के बाद इन गड्‌ढों को बंद कर दिया गया है। 

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के चलते होता है भूस्खलन
इंडोनेशिया 17000 द्वीपों का देश है। यहां करीब 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं। अक्सर ज्वालामुखी फटने की वजह से यहां भूकंप आता है। यहां भूकंप और सुनामी आम बात हैं। 2004 में भूकंप के बाद इतनी जबर्दस्त सुनामी आई थी कि हिंद महासागर के तटीय इलाके तबाह हो गए थे। इसमें करीब सवा दो लाख लोग मारे गए थे। 2008 में भी यहां 7.5 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसमें 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। भूस्खलन की घटनाएं यहां बहुत ही आम हैं। 

अप्रैल 2020 में भी 9 लोगों की हुई थी मौत 
अप्रैल 2020 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में अवैध सोने की खान में खनन कर रहे 9 लोगों की भूस्खलन में दबने से मौत हो गई थी। यह घटना पश्चिम सुमात्रा प्रांत के दक्षिण सोलोक में शनिवार को हुई थी। सुमात्रा इलाके में भी तमाम अवैध खदाने हैं, जहां लोग सोने की तलाश में जाते हैं। उस घटना के बाद भी तमाम अवैध खदानें बंद कराई गई थीं।

यह भी पढ़ें russia ukraine war: ये नेचुरल बाढ़ नहीं, रूसी सेना का मनोबल तोड़ने का एक तरीका है, जानिए यूक्रेन की स्ट्रैटजी