इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में एक यात्री जहाज में आग लग गई। उसमें करीब 280 लोग सवार थे। 3 के मारे जाने की रिपोर्ट आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

Indonesian ferry fire: इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत के जलक्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। करीब 280 यात्रियों से भरे जहाज में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों के मौत की जानकारी मिली है। 150 लोगों को बचा लिया गया है। आग लगने पर लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में घबराए हुए यात्री समुद्र में कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहाज में भीषण आग लग गई थी। उससे उठ रही आग लपटों और घने काले धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। चीन के सरकारी समाचार पत्र शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 100 से अधिक यात्री अभी भी लापता हैं।

Scroll to load tweet…

केएम बार्सिलोना 5 जहाज में लगी आग

इंडोनेशिया के प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी के QRT (Quick Reaction Team) के प्रमुख दानी रेपी ने बताया कि मनाडो के निकट समुद्र में केएम बार्सिलोना 5 नाम के जहाज में आग लगी। घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे की है।

जीवित बचे लोगों की तलाश जारी

प्रांतीय खोज एवं बचाव ऑफिस के सीनियर अधिकारी वेरी अरियान्टो ने सिन्हुआ को बताया, “तीन लोग मारे गए हैं। करीब 150 लोगों को संयुक्त बचाव दल और स्थानीय मछुआरों की नौकाओं की मदद से बचाया गया। जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। इस अभियान में दो जहाज, कई छोटी नावें और अन्य जहाज तैनात किए गए हैं।”