वीजा फ्री एंट्री के साथ ईरान सरकार ने कुछ कंडिशन्स रखे हैं जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। चार फरवरी से भारतीय टूरिस्टों के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू कर दी गई है।

Iran Visa free entry for Indian: ईरान ने भारतीय टूरिस्टों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की है। हालांकि, वीजा फ्री एंट्री के साथ ईरान सरकार ने कुछ कंडिशन्स रखे हैं जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। चार फरवरी से भारतीय टूरिस्टों के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू कर दी गई है। ईरान ने यह वीजा फ्री एंट्री, भारत सहित दुनिया के 27 देशों के लिए लागू की है। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए ईरान ने यह स्ट्रैटेजी अपनाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन कंडिशन्स का पालन करना होगा अनिवार्य वीजा फ्री एंट्री की छूट वाले देशों को...

  • सामान्य भारतीय पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों को हर छह महीने में एक बार बिना वीज़ा के ईरान में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। वीजा फ्री एंट्री वाले व्यक्ति का प्रवास अधिकतम 15 दिनों का होगा। इस अवधि को किसी भी सूरत में ईरान सरकार आगे नहीं बढ़ाएगी।
  • अगर किसी को 15 दिनों से अधिक ईरान में रहना होगा तो उस पर पूर्व के नियम लागू होंगे। यानी उसे वीजा लेना होगा और यहां का अप्रूवल उसके लिए लेना होगा। ऐसे लोगों को भी वीजा की आवश्यकता होगी जो छह महीने में कई बार ईरान में आते जाते हैं। उनके लिए वीजा फ्री एंट्री प्रभावी नहीं होगी या उनके लिए यह योजना नहीं है।
  • इसके अलावा वीज़ा छूट केवल हवाई सीमाओं के माध्यम से ईरान में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों पर लागू है। प्रवेश के अन्य माध्यमों, जैसे कि भूमि सीमाओं के माध्यम से आने वाले यात्रियों पर अलग-अलग नियम और वीज़ा आवश्यकताएं लागू हो सकती हैं।
  • ईरानी सरकार का यह निर्णय पर्यटन को बढ़ावा देने और ईरान और भारत के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ने, दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा मिलने और भारत से ईरान में अधिक से अधिक पर्यटकों की आमद को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

दिसंबर में ईरान ने 33 देशों के लिए वीजा फ्री एंट्री का किया ऐलान

ईरान ने बीते दिसंबर 2023 में दुनिया के 33 देशों के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया था। पूर्व में ईरान ने तुर्किए, अजरबैजान रिपब्लिक, ओमान, चीन, आर्मेनिया, लेबनान और सीरिया को वीजा फ्री एंट्री दे रखी थी। अब नए घोषणा के अधीन, भारत, रूस, यूएई, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, लेबनान, उजबेकिस्तान, किर्गीस्तान, ताजिकिस्तान, ट्यूनिशिया, मारिटानिया, तंजानिया, जिम्बॉब्वे, मारीशस, शिशिल्स, इंडोनेशिया, दारुस्लाम, जापान, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया, वियतनाम, ब्राजील, पेरु, क्यूबा, मेक्सिको, वेनेजुएला, बोस्निया एंड हर्ज़ेगोविना, सर्बिया, क्रोशिया, बेलारूस को ईरान ने वीजा फ्री टूरिस्ट एंट्री की सुविधा दी है।

यह भी पढ़ें:

ICICI की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को अंतिम जमानत, वीडियोकॉन लोन फ्रॉड में सीबीआई ने किया था अरेस्ट